मिशन यूपी का आगाज करने कानपुर पहुंचे भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने पार्टी कार्यकर्ताओं की जमकर क्लास ली और उन्हें हर हाल में जीत हासिल करने का लक्ष्य दिया।
विज्ञापन
यूपी पहुंचकर अमित शाह ने कुछ यूं दिखाए 'तेवर', तस्वीरें...
2 of 10
अमित शाह की अध्यक्षता में हुई महासंपर्क अभियान की समीक्षा बैठक में मिशन 250 का लक्ष्य रखते हुए यह स्पष्ट कर दिया गया कि विधानसभा चुनाव में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ही चेहरा होंगे। मुख्यमंत्री पद के लिए कोई चेहरा आगे नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन
यूपी पहुंचकर अमित शाह ने कुछ यूं दिखाए 'तेवर', तस्वीरें...
3 of 10
कानपुर पहुंचे अमित शाह का पार्टी कार्यकर्ता व पदाधिकारियों ने भव्य स्वागत किया।
यूपी पहुंचकर अमित शाह ने कुछ यूं दिखाए 'तेवर', तस्वीरें...
4 of 10
बैठक में शाह ने पंचायत चुनाव की तैयारियों को लेकर प्रदेश के पार्टी सांसदों, केंद्रीय मंत्रियों और नेताओं को जमकर क्लास भी ली। (कार्यक्रम का शुभारंभ करते अमित शाह।)
विज्ञापन
यूपी पहुंचकर अमित शाह ने कुछ यूं दिखाए 'तेवर', तस्वीरें...
5 of 10
उन्होंने कहा कि यहां जितने भी सांसद बैठे हैं, सभी इससे पहले के हारे हुए हैं। इस बार जीते हैं तो मोदी की छवि के कारण। इसलिए पीएम की गुड लिस्ट में रहना है तो पंचायत चुनाव में दल, बल और बाहुबल, सब लेकर मैदान में कूद पड़ो। कुछ भी करो, लेकिन चुनाव में जीत लाकर दिखाओ वरना अपना परिणाम समझ लें।
विज्ञापन
यूपी पहुंचकर अमित शाह ने कुछ यूं दिखाए 'तेवर', तस्वीरें...
6 of 10
शाह ने कहा कि पार्टी के सांसद और विधायक अपनी जिम्मेदारी से बच नहीं पाएंगे। बैठक के दौरान कुछ सांसदों ने ना-नुकुर करने की कोशिश तो शाह ने सख्त लहजे में कहा कि चुनाव में जीतकर सांसद, विधायक आप लोग बनोगे और जनता की बीच डंडा खाने कोई दूसरा जाएगा। ऐसा कतई नहीं चलेगा।
विज्ञापन
यूपी पहुंचकर अमित शाह ने कुछ यूं दिखाए 'तेवर', तस्वीरें...
7 of 10
अमित शाह बोले, हर सांसद का हिसाब-किताब लिया जाएगा। यदि किसी को इसमें कोई दिक्कत है तो हाथ उठाए। जब किसी सांसद ने हाथ नहीं उठाया तो उन्होंने कहा कि डर की वजह से हाथ नहीं उठा रहे हैं या मन में कुछ और करने का इरादा है।
यूपी पहुंचकर अमित शाह ने कुछ यूं दिखाए 'तेवर', तस्वीरें...
8 of 10
शाह के तेवर देख हॉल में सन्नाटा पसरा रहा। उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी की तारीफ करते हुए कहा कि एक अकेले नरेंद्र मोदी ने पूरे देश में रात दिन घूमकर इतनी भारी संख्या में जनाधार इकट्ठा किया, तो क्या हम उन्हें अपनी तरफ से आने वाले चुनाव में जीत का तोहफा नहीं दे सकते हैं।
यूपी पहुंचकर अमित शाह ने कुछ यूं दिखाए 'तेवर', तस्वीरें...
9 of 10
हमको यह तोहफा देना ही होगा। बैठक में यूपी भाजपा के प्रभारी ओम माथुर, प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मीकांत वाजपेयी सहित आठ क्षेत्रों (ब्रज, काशी, कानपुर, बुंदेलखंड, पश्चिमी, अवध, बरेली और गोरखपुर) के पदाधिकारी, सभी जिलों के जिलाध्यक्ष, महामंत्री भी मौजूद रहे। (पार्टी पदाधिकारियों को सम्मानित करते अमित शाह।)