फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसों का एक्सप्रेस-वे: 24 घंटें में दूसरा हादसा, मरीज को ले जा रही एंबुलेंस पलटी

Sat, 30 Dec 2017 02:05 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
पलटी हुई एम्बु‍लेंस
विज्ञापन
लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस-वे पर कोहरे के चलते होने वाले हादसों का सिलसिला रुकने का नाम नहीं ले रहा। शनिवार सुबह हरियाणा के रोहतक से मरीज को लेकर बिहार जा रही एंबुलेंस दुर्घटना का शिकार हो गई।
विज्ञापन


सूत्रों के मुताबिक सरोसा-भरोसा मोड़ पर एक्सप्रेस-वे पर चढ़ते वक्त एंबुलेंस अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में दोनों हाथ-पैर गवां चुके बेटे का ईलाज कराकर लौट रहे पिता का भी एक हाथ कट गया। बताया जा रहा है कि ड्राइवर शराब के नशे में गाड़ी चला रहा था।

पीड़ित रोहतक पीजीआई से अपने बेटे का ईलाज कराकर बिहार के दरभंगा जिले की ओर जा रहे थे। गौरतलब है कि शुक्रवार को लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस-वे पर हुए एक भीषण हादसे में एक ही परिवार के छह लोगों की मौत हो गई थी। हादस उल्टी दिशा से आ रहे ट्रक की कार से भिडंत के चलते हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें