फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमर उजाला संगम-2025: पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह ने कद्दू का चिप्स चखा, 'राजस्थानी-कश्मीरी' नृत्य हुआ; तस्वीरें

Wed, 24 Dec 2025 01:16 PM IST
आकाश द्विवेदी अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

गोमतीनगर रिवर फ्रंट पर अमर उजाला की ओर से दो दिवसीय ‘संस्कृतियों का महा संगम’ शुरू हुआ। पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह ने विभिन्न राज्यों के खानपान, परिधान और लोक संस्कृति का अवलोकन किया। 
विज्ञापन
1 of 9
अमर उजाला संगम का आयोजन - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
गोमतीनगर स्थित रिवर फ्रंट पर बुधवार से दो दिवसीय संस्कृतियों का महा संगम का आगाज हुआ। प्रदेश सरकार के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने अलग अलग स्टालों पर लगे भारत के खान पान, संस्कृति और पारंपरिक पहनावें से परिचित हुए।
विज्ञापन

2 of 9
अमर उजाला संगम का आयोजन - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
मंत्री ने जैन समाज की ओर से बनाए गए कद्दू के जिप्स और बुंदेलखंडी समाज की बूकनू चूरन का स्वाद चखा। तो वहीं राजस्थानी समाज ने चंदन और कश्मीरी समाज ने चुनरी पहनाकर मंत्री का स्वागत किया।
विज्ञापन

3 of 9
नृत्य का आयोजन - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
संस्कृतियों के महासंगम में अलग अलग लोक संस्कृति की प्रस्तुति देखकर मंत्री उत्साहित हुए।

4 of 9
अमर उजाला संगम का आयोजन - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
कलाकारों ने अपनी परिधान और स्थानीय सभ्यताओं के साथ प्रस्तुति दी। तेजाब पीड़िताओं के साथ फोटो खिंचवाकर मंत्री ने उनका मनोबल बढ़ाया।
 
विज्ञापन

5 of 9
अमर उजाला संगम का आयोजन - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
मिनी भारत में सुमार, खानपास पहनावा और उनकी सभ्यताओं के मिलाप पर आधारित भारत के नक्शे के साथ मंत्री ने फोटो खिंचवाई। संस्कृतियों के महासंगम में दर्शनों का हुजूम आना शुरू हो गया है।
विज्ञापन

6 of 9
अमर उजाला संगम का आयोजन - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
करीब 500 मीटर में फैले कार्यक्रम स्थल पर दर्शकों के पहुंचने से संगम कार्यक्रम में चार चांद लग गया है।
विज्ञापन

7 of 9
अमर उजाला संगम का आयोजन - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
यहां स्थानीय खानपान, परिधान के साथ साथ स्थानीय लोक संस्कृति और गीत संगीत अद्भुद प्रस्तुति देखने की मिल रही है।

8 of 9
शहनाई वादन की प्रस्तुति देते मो जुबेर - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
आसमान में रंग बिरंगी कागजों और जमीन पर सजी मिनी भारत की संस्कृति देखने लायक है।
विज्ञापन

9 of 9
अमर उजाला संगम का आयोजन - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
NCC बटालियन ने संगम कार्यक्रम में सहयोग दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें