अमर उजाला की ओर से हर साल की तरह इस बार भी जन्माष्टमी के उपलक्ष्य में घर-घर राधा-कान्हा का आयोजन किया जाता है। इस बार भी यह आयोजन किया गया। जहां बच्चे भगवान श्रीकृष्ण और राधा जी का रूप धरकर आए और सभी को अपनी नटखट अदाओं से मोह लिया।
राजधानी लखनऊ में अमर उजाला और उत्तर प्रदेश मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन लिमिटेड के तत्वाधान में हजरतगंज मेट्रो स्टेशन पर घर-घर राधा-कान्हा का आयोजन किया गया। इस मौके पर भगवान श्रीकृष्ण और राधा जी बनकर आए बच्चों की मोहनी मूरत व उनकी नटखट अदाओं ने लोगों का मन मोह लिया। जन्माष्टमी के उपलक्ष्य में हर वर्ष अमर उजाला की ओर से यह आयोजन किया जाता है।