वहीं, आजम खां के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर अमर सिंह ने बुधवार की शाम राज्यपाल राम नाईक और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की। उन्होंने दोनों को आजम के बयान की वह सीडी भी सौंपी, जिसमें आजम ने अमर सिंह की बेटी के खिलाफ बयान दिया है।
मुख्यमंत्री के यहां से निकलने के बाद मीडिया से उन्होंने कहा कि हमने राज्यपाल और मुख्यमंत्री से मिलकर आजम खां के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।