दो दिन पहले प्रदेश में आमद दर्ज करा चुका मानसून लखनऊ आने से पहले पूर्वांचल में ठिठक गया है। मौसम विज्ञानियों के मुताबिक मानसून लखनऊ आने और उससे आगे बढ़ने में दो से तीन दिन लग सकते हैं। इन सबके बीच गुरुवार को राजधानी समेत आसपास के इलाकों में बादल छाए रहने के साथ प्री-मानसूनी बौछारों की संभावना जताई गई है।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 5
आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक जेपी गुप्ता ने बुधवार को बताया कि मानसूनी करंट प्रदेश में आने के बाद थोड़ा कमजोर दिख रहा है। इससे मानसून की नार्दन लिमिट फतेहपुर-बहराइच के आसपास देखी जा रही है।
विज्ञापन
3 of 5
- फोटो : amar ujala
मानसून अगले दो-तीन दिनों में आगे बढ़ते हुए लखनऊ समेत अन्य हिस्सों तक पहुंच सकता है। इस बीच बुधवार को अवध के कई हिस्सों में हल्की बारिश भी हुई।
4 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : amar ujala
जबकि लखनऊ में दिनभर बदली छाई रही। इससे लोगों को गर्मी से राहत मिली।