फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अल कायदा एजेंट इनामुल के साथी सलमान के फोन में मिलीं चौंकाने वाली एप्लीकेशन, अधिकारी हैरान

Tue, 23 Jun 2020 08:58 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
विज्ञापन
1 of 5
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला।
बरेली से पकड़े गए आतंकी संगठन अल कायदा से प्रभावित इनामुल हक का कनेक्शन जैसे-जैसे सामने आ रहे हैं उसकी खतरनाक मंसूबों की परत खुलती जा रही है। यूपी एटीएस ने रविवार को उसके साथी 25 वर्षीय सलमान खुर्शीद वानी को कश्मीर के रामबन से गिरफ्तार किया था। 
 
विज्ञापन

2 of 5
Inamul haq - फोटो : अमर उजाला।
कई राज्य के युवाओं को बरगलाने में जुटे थे
एटीएस के सूत्रों का कहना है कि इनामुल और वानी यूपी, कश्मीर, केरल, दिल्ली व अन्य कई राज्यों के युवकों को बरगलाने में जुटे थे। शुरुआती दौर में इन दोनों के जिन साथियों के नाम सामने आ रहे हैं, उनकी तस्दीक की जा रही है। जल्द ही कुछ और लोगों को गिरफ्तार किया जा सकता है। वानी और इनामुल की 2016 में बरेली में मुलाकात हुई थी। 

 
विज्ञापन

3 of 5
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला।
वानी के मोबाइल में मिली महत्वपूर्ण जानकारियां
वानी ने 2019 में बागपत के एक इंस्टीट्यूट में इलेक्ट्रीशियन की ट्रेनिंग ली थी। इस दौरान वह युवाओं को जेहाद के नाम पर बरगलाता था। वानी व इनामुल के बीच लंबी-लंबी चैट होती थी। एटीएस इस संबंध में और जानकारी जुटा रही है। इनामुल की तरह ही वानी के मोबाइल फोन में भी कई महत्वपूर्ण जानकारियां सामने आई हैं। कई ऐसी एप्लीकेशन सामने आई हैं जिनकी जांच हो रही है। 
 

4 of 5
inamul haq - फोटो : अमर उजाला।
कई स्लीपिंग मॉड्यूल भी सक्रिय
फेसबुक पर इनामुल के दोस्त सैफतुल्ला और आमीन के भी नवंबर में बरेली आने का स्टेटस है। ऐसे में खुफिया एजेंसियों को अंदेशा है कि इन लोगों ने बरेली में एकसाथ मिलकर  किसी बड़े आतंकी हमले का प्लान तैयार किया था। एटीएस मामले में गंभीरता से जांच कर रही है। बरेली से कई और स्लीपिंग मॉड्यूल के नाम भी उजागर हो सकते हैं। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
फाइल फोटो
इनामुल के मोबाइल और अन्य साक्ष्यों से ही सलमान खुर्शीद वानी को कश्मीर से हिरासत में लिया है। दोनों से पूछताछ के बाद कई और जानकारियां सामने आएंगी।-डीके ठाकुर, एडीजी एटीएस उत्तर प्रदेश
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें