ग्रीनपार्क में हुए 15 अंतर्राष्ट्रीय मुकाबले में खिलाड़ियों के खान-पान का ख्याल रखने वाले अल-अमीन कैटरर्स की टीम बेहद मांग के बाद रविवार को लखनऊ के इकाना स्टेडियम पहुंच गई। दरअसल, यहां का खाना भारतीय क्रिकेटरों को बहुत भाता है।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 5
अल -अमीन कैटरर्स
- फोटो : amar ujala
खास तौर पर नॉनवेज खाने वाले भारतीय क्रिकेटर हमेशा यूपी आने पर अल-अमीन को खाने का ऑर्डर देते हैं। मौजूदा क्रिकेटरों के अलावा पूर्व क्रिकेटर एवं कमेंट्रेटर सुनील गावस्कर और संजय मांजेरकर इनके खाने के दीवाने हैं।
विज्ञापन
3 of 5
विराट कोहली
- फोटो : डेमो
कैटरर्स के मालिक याहया अमीन कहते हैं कि हमारा खाना खिलाड़ियों को बहुत भाता है। विराट कोहली और शमी को हमारा नॉनवेज बहुत पसंद है, जबकि कुलदीप यादव तो शुरू से ही हमारा खाना खा रहे हैं।
4 of 5
संजय मांजरेकर
- फोटो : amar ujala
संजय मांजेरकर ने तो मुझे मैसेज करके मटन नहारी और बिरयानी बनाने के लिए बोला है। अमीन ने बताया कि पिछले साल कानपुर में विराट कोहली ने पूरी टीम के लिए होटल में हमसे खाना मंगाया था।