लखनऊ के स्टार क्रिकेटर अक्शदीप नाथ को बड़ी जिम्मेदारी देते हुए यूपी के रणजी टीम का कप्तान बना दिया गया है। 25 वर्षीय अक्शदीप को सुरेश रैना की जगह ये जिम्मेदारी दी गई है। हालांकि, यूपी की वनडे टीम की कप्तानी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर सुरेश रैना ही करते रहेंगे। अक्शदीप ने प्रथम श्रेणी के 11 मैचों में 38.76 के औसत से रन बनाए हैं। अक्शदीप किंग्स इलेवन पंजाब, गुजरात लायंस की ओर से आईपीएल में भी खेल चुके हैं। उन्होंने कहा कि यूपी टीम की कप्तानी मिलना गर्व की बात है।
विज्ञापन
2 of 5
अक्शदीप नाथ
- फोटो : amar ujala
इस ताजपोशी के बाद अक्शदीप ने कहा कि यह सही है कि पिछले कुछ सालों में प्रदेश का रणजी ट्रॉफी में प्रदर्शन आशा के अनुरूप नहीं रहा है, लेकिन आगे बढ़ने के लिए पिछली कड़वी यादों को जितना जल्दी भुला सके, उतना अच्छा होगा। कहने का मतलब यह है कि एक नवंबर में शुरू होने वाली रणजी ट्रॉफी के लिए हम नए सिरे से शुरुआत करेंगे। जहां तक प्रदेश की रणजी टीम कप्तानी मिलने की बात है तो यह मेरे लिए गर्व की बात है। मैं इस जिम्मेदारी को ईमानदारी से निभाने की कोशिश करूंगा।
विज्ञापन
3 of 5
akshdeep nath
- फोटो : amar ujala
अमर उजाला से हुई खास बातचीत में आक्रामक बल्लेबाज ने बताया कि इस साल प्रदेश टीम के दावेदार तमाम जूनियर क्रिकेटरों ने कई प्रतियोगिता में अपने प्रदर्शन से छाप छोड़ी है। मसलन, हम पिछले माह कर्नाटक में आयोजित एक टूर्नामेंट को जीतने में सफल रहे, जिसमें देश की चुनिंदा टीमें भाग लेती है। इसके अलावा हमारे खिलाड़ी लगातार क्रिकेट से जुडे़ हुए है। इससे रणजी ट्रॉफी में ये युवा खिलाड़ी अपना सहज प्रदर्शन कर सकेंगे।
4 of 5
akshdeep nath
- फोटो : amar ujala
अक्शदीप ने कहा कि कप्तानी से मेरा पुराना नाता रहा है। अंडर-19 क्रिकेट से लेकर तमाम बार प्रदेश के लिए यह भूमिका निभा चुका हूं। हालांकि रणजी ट्रॉफी में कप्तान बनना बेहद गौरवपूर्ण क्षण है, क्योंकि यहां अच्छा प्रदर्शन करने के राष्ट्रीय टीम के चयनकर्ताओं को सीधे प्रभावित किया जा सकता है। मैं अपनी नई भूमिका में टीम के लिए शत प्रतिशत योगदान दूंगा, ताकि प्रदेश की रणजी टीम एक बार फिर राष्ट्रीय स्तर पर स्थापित हो।
लखनऊ में ट्रेनिंग पाकर परिपक्व हुए अक्शदीप
अक्शदीप नाथ ने महज पांच साल की उम्र से आस्का अकादमी में अपनी ट्रेनिंग शुरू की थी। इसके बाद उन्होंने एलडीए कोचिंग सेंटर का रुख कर लिया। आस्का अकादमी का संचालन करने वाले पूर्व रणजी क्रिकेटर अभिजीत सिन्हा ने बताया कि अक्शदीप काफी टैलेंटेड क्रिकेटर है, जिन्होंने समय-समय पर खुद को साबित किया है। उम्मीद है कि यूपी की रणजी टीम को नए मुकाम पर ले जाएंगे। उधर, एलडीए कोचिंग सेंटर के कोच गोपाल सिंह ने कहा कि देश की अंडर-19 टीम के अलावा तमाम बड़े मुकाबले खेलने के बावजूद अक्शदीप के स्वभाव में कोई भी बदलाव नहीं आया। वो जब भी शहर आते है तो सेंटर में ट्रेनिंग करना नहीं भूलते है। उसका यह परिश्रम आज भी काम आ रहा है।