फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अखिलेश की टीम से तय होगा सपा में शिवपाल यादव का भविष्य

Sat, 14 Oct 2017 04:06 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
1 of 6
शिवपाल सिंह यादव - फोटो : Facebook
अखिलेश यादव और मुलायम सिंह यादव के साथ आ जाने के बाद शिवपाल यादव के सियासी भविष्य को लेकर अटकलें लगाई जाने लगी हैं।अब भी अखिलेश व शिवपाल के बीच दूरियां बनी हुई हैं। दोनों के बीच एक साल से ज्यादा वक्त से तल्खी चली आ रही है। दोनों के समर्थक भी आमने-सामने आ चुके हैं।
विज्ञापन

2 of 6
शिवपाल सिंह यादव और मुलायम
गत एक जनवरी को शिवपाल को प्रदेश अध्यक्ष पद से हटाए जाने के बाद अखिलेश से उनके रिश्ते बहुत सहज नहीं हैं। बेटे को आशीर्वाद देने वाले मुलायम 12 अक्तूबर को डॉ. लोहिया की पुण्यतिथि पर अखिलेश के साथ लोहिया पार्क में थे।वह एक साल बाद किसी कार्यक्रम में अखिलेश के साथ नजर आए, लेकिन इस आयोजन से शिवपाल नदारद थे। दरअसल, शिवपाल लंबे समय से मुलायम का सम्मान वापस दिलाने की लड़ाई लड़ रहे थे।
विज्ञापन

3 of 6
अखिलेश यादव - फोटो : amar ujala
मुलायम और अखिलेश के साथ आ जाने के बाद उनका यह मुद्दा खत्म हो गया है। मुलायम परिवार में एकता के पक्षधर हैं। वह सपा में शिवपाल का सम्मानजनक समायोजन चाहते हैं।चूंकि परिवार में विवाद के खात्मे की पहल मुलायम ने की है, इसलिए शिवपाल का रुख सकारात्मक है। पुराने अनुभवों को देखते हुए वह उतावलापन नहीं दिखा रहे।

4 of 6
डेमो
सपा के राष्ट्रीय सम्मेलन से एक दिन पहले उन्होंने अखिलेश को टेलीफोन पर आशीर्वाद दिया। अध्यक्ष चुने जाने के बाद भी सबसे पहले ट्वीट करके बधाई दी।हालांकि सपा के कुछ नेताओं का मानना है कि शिवपाल के सामने अब सीमित विकल्प हैं। मुलायम के रुख के बाद अखिलेश के प्रति नरमी उनकी मजबूरी भी है।
विज्ञापन

5 of 6
अखिलेश यादव - फोटो : amar ujala
आगरा सम्मेलन में दूसरी बार सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष चुने गए अखिलेश जल्द ही राष्ट्रीय कार्यकारिणी का गठन करेंगे। इसमें रामगोपाल यादव को प्रमुख महासचिव बनाए जाने की संभावना है। मुलायम की चली तो शिवपाल भी राष्ट्रीय महासचिव बनाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
अखिलेश यादव और रामगोपाल यादव (फाइल फोटो)
यदि शिवपाल पार्टी की मुख्य धारा में लौटे तो परिवार के विवाद पर विराम लग जाएगा। उन्हें राष्ट्रीय टीम में सम्मानजनक जगह नहीं मिली तो उनकी सियासी राह अलग हो सकती है। फिलहाल सपा के नेता परिवार में एकता की उम्मीद लगाए हुए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें