फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपा-बसपा कार्यकर्ता बूथ स्तर पर गले मिलें तो आएंगे और भी अच्छे परिणाम: अखिलेश यादव

Sat, 17 Mar 2018 10:03 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
1 of 5
- फोटो : amar ujala
पूर्व सीएम अखिलेश ने कहा कि जब से सपा और बसपा ने उपचुनाव मिलकर लड़ा है, तब से बधाई देने आने वालों का तांता लगा हुआ है। गांव और बूथ स्तर पर भी सपा व बसपा के कार्यकर्ता एक दूसरे को बधाई देंगे, तभी इसके और भी सकारात्मक परिणाम आएंगे।

सपा मुख्यालय में शनिवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में अखिलेश ने चयन के बाद भी बीटीसी प्रशिक्षित युवाओं की नियुक्ति नहीं होने पर नाराजगी जताई। साथ ही बीटीसी प्रशिक्षित युवाओं पर लाठीचार्ज की निंदा की। उन्होंने कहा, शुक्रवार को ये युवा उनसे मिलने आए थे। इसके तुरंत बाद सीएम योगी ने उन्हें मिलने के लिए बुला लिया। अखिलेश ने चुटकी लेते हुए कहा, मैं तो कहूंगा, पहले आंदोलनकारी मुझसे मिलने आ जाया करें, ताकि योगी भी तुरंत उन्हें मिलने के लिए बुला सकें।
विज्ञापन

2 of 5
जनता ने भाजपा को दिया रिटर्न गिफ्ट : अखिलेश ने कहा, 11 मार्च को फूलपुर व गोरखपुर में जनता ने भाजपा के खिलाफ फैसला सुनाकर विधानसभा चुनाव में किए गए झूठे वादों का रिटर्न गिफ्ट भी दे दिया है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा ने यूपी के राज्यसभा चुनाव में खरीद-फरोख्त और भ्रष्टाचार को बढ़ावा देने के लिए नौवां प्रत्याशी उतारा है।
विज्ञापन

3 of 5
स्वामी प्रसाद मौर्य के दामाद ने अखिलेश को दी जीत की बधाई
प्रदेश में कैबिनेट मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य के दामाद डॉ. नवल किशोर समेत कई विधायकों और टीवी कलाकार ने शनिवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान मंच पर पहुंच अखिलेश यादव को गोरखपुर और फूलपुर उपचुनाव में जीत की बधाई दी। इस दौरान पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने कहा, डॉ. नवल किशोर भाजपा सरकार के मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य के रिश्तेदार हैं। इससे उनकी बधाई का महत्व समझा जा सकता है। इन लोगों द्वारा सपा की सदस्यता लेने के सवाल पर अखिलेश ने कहा, आशुतोष कौशिक और इरशाद खान तो सपा में ही हैं। बाकी लोग बधाई देने आए हैं। हालांकि, अब किसी की भी ज्वाइनिंग सार्वजनिक सभा में ही होगी।

4 of 5
निजीकरण से अनाप-शनाप बढ़ेंगे बिजली के बिल
अखिलेश ने मोदी सरकार के वादे गिनाते हुए कहा, चुनाव में किया एक भी वादा पूरा नहीं किया। उन्होंने चुनाव बैलेट पेपर से कराने के कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के सुझाव का समर्थन किया। अखिलेश ने मोदी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा, यूपी ने उन्हें 73 सांसद दिए, पर केंद्र ने न तो यूपी का बिजली कोटा बढ़ाया न ही उत्पादन बढ़ाने की व्यवस्था की। अखिलेश ने कहा कि भाजपा वालों ने चार वीआईपी जिलों को ही बिजली देने जैसे मुद्दे में जनता को उलझा दिया है। चुपके से कई शहरों की बिजली व्यवस्था निजी हाथों को सौंप दी। इससे अनाप-शनाप बिजली बिल बढ़ेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
अभी नहीं खोलेंगे लोकसभा चुनाव के पत्ते
क्या लोकसभा चुनाव में सपा बसपा के साथ-साथ कांग्रेस से भी गठबंधन करेगी? इस पर अखिलेश ने हंसते हुए कहा, पहले से यह बात मीडिया को नहीं बताएंगे, क्योंकि ऐसा किया तो वो झगड़ा करवा देगा। अखिलेश ने कहा, भाजपा ने जीडीए में काम करने वाले व्यक्ति को राज्यसभा चुनाव में अपना नौवां प्रत्याशी बनाया है। इसके पीछे की मंशा भ्रष्टाचार को बढ़ावा देना है। उन्होंने विधायक नितिन अग्रवाल का नाम लिए बिना कहा, एक विधायक को छोड़ कोई सपा विधायक क्रॉस वोटिंग नहीं करेगा। मैंने शिवपाल यादव से भी वोट मांगा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें