समाजवादी पार्टी के नेता शिवपाल यादव की कांग्रेस में आने की इच्छा फिलहाल पूरी होती नहीं दिख रही है। भतीजा अखिलेश यादव यहां भी चाचा की राह में रोड़ा बन रहा है। कांग्रेस कतई नहीं चाहती कि शिवपाल यादव को शामिल करके समाजवादी पार्टी और अखिलेश यादव से बने बनाए रिश्ते में दरार आए। यूपी के प्रभारी गुलाम नबी आजाद ने भी शिवपाल के कांग्रेस में शामिल होने पर फिलहाल विराम लगाते हुए कहा कि अभी जो शामिल हुए हैं, वही काफी हैं।