फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mulayam Singh: अखिलेश यादव ने पूरी की अस्थि संचयन और पिंडदान की रस्म, सुबह ही पहुंच गए थे अंत्येष्टि स्थल पर

Wed, 12 Oct 2022 09:35 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
विज्ञापन
1 of 5
अखिलेश यादव - फोटो : amar ujala
सपा संस्थापक और समाजवादी नेता मुलायम सिंह यादव का उनके पैतृक गांव सैफई में अंतिम संस्कार कर दिया गया। बुधवार सुबह अखिलेश यादव ने अपने पिता की अस्थियों का संचयन और पिंडदान किया।

अखिलेश ने पिता के जाने का दुख प्रकट किया। उन्होंने कहा कि आज पहली बार लगा… बिन सूरज के सवेरा उगा।
 
विज्ञापन

2 of 5
- फोटो : amar ujala
अखिलेश यादव अपने परिवार व गांव के लोगों के साथ नजर आए। वो इस दौरान बहुत गंभीर दिखाई दे रहे थे।
विज्ञापन

3 of 5
- फोटो : amar ujala
देश के पूर्व रक्षामंत्री, यूपी के तीन बार मुख्यमंत्री रहे मुलायम सिंह यादव का सोमवार को गुरुग्राम के मेदांता मेडिसिटी में निधन हो गया था। वह काफी समय से बीमार थे और दो अक्तूबर से उनका गंभीर हालत में इलाज चल रहा था। सोमवार को ही उनके पार्थिक शरीर को सैफई स्थित उनके पैतृक आवास पर लाया गया था। जहां मंगलवार दोपहर को उनका अंतिम संस्कार कर दिया गया। मुलायम सिंह के अंतिम दर्शन के लिए देश के सभी बड़े राजनेता आए थे। भाजपा, कांग्रेस और दक्षिण के राज्यों के मुख्यमंत्री व प्रमुख नेता अंतिम दर्शन के लिए पहुंचे थे।

4 of 5
- फोटो : amar ujala
उड़ीसा के सैंड आर्टिस्ट सुदर्शन पटनायक ने इस तरह सपा संरक्षक को श्रद्घांजलि दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
- फोटो : amar ujala
मुलायम सिंह के अंतिम दर्शन के लिए जनसैलाब उमड़ पड़ा। जब तक सूरज चांद रहेगा... नेताजी का नाम रहेगा... और नेता जी अमर रहे के नारे उनके समर्थक लगाते रहे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें