गोरखपुर के उपचुनाव में सपा प्रत्याशी को पीस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अय्यूब और निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. संजय निषाद ने सपा को समर्थन देने की घोषणा की। डॉ. संजय ने स्पष्ट किया है कि सपा को सिर्फ समर्थन दिया गया है, विलय नहीं किया गया है।
एक हजार करोड़ में बाराबंकी तक नहीं पहुंचेगा एक्सप्रेस-वे
पूर्व सीएम ने कहा कि पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे के लिए सरकार ने सिर्फ एक हजार करोड़ रुपये दिए हैं। इससे तो यह बाराबंकी तक भी नहीं बनेगा। वाराणसी और अयोध्या को भी इससे नहीं जोड़ा। सीएम योगी पुजारी हैं, कम से कम वे तो इसका ख्याल रखते। गोरखपुर एक्सप्रेस-वे की घोषणा की है, पर इसका सीमांकन तो बताएं। उसके बिना यह घोषणा झूठी है।