फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुलायम के पुराने साथी का जन्मदिन मनाने केक लेकर घर पहुंचे पूर्व सीएम अखिलेश यादव, तस्वीरें

Sun, 11 Feb 2018 11:56 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
1 of 4
यूपी के पूर्व सीएम अखिलेश यादव रविवार को सपा संस्थापक मुलायम सिंह यादव के एक पुराने साथी का जन्मदिन मनाने उसके घर केक लेकर पहुंच गए और उनको जन्मदिन की ढेरों बधाइयां दी। बाराबंकी से पूर्व सांसद व पूर्व केंद्रीय मंत्री बेनी प्रसाद वर्मा ने रविवार को अपना 78वां जन्मदिन मनाया। इस मौके पर लखनऊ के गोमती नगर स्थित उनके आवास पर अखिलेश यादव पहुंचे और उन्हें शुभकामनाएं दी। अखिलेश के साथ कई अन्य सपा नेता और पार्टी के प्रवक्ता राजेंद्र चौधरी भी थे। बेनी प्रसाद ने केक काटा और अखिलेश को धन्यवाद दिया।
विज्ञापन

2 of 4
बेनी प्रसाद वर्मा के घर में पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव।
विज्ञापन

3 of 4
बेनी प्रसाद वर्मा इस समय समजावादी पार्टी से राज्यसभा सदस्य हैं।
विज्ञापन

4 of 4
इसके बाद अखिलेश यादव ने प्रेस कांफ्रेंस की और योगी सरकार पर निशाना साधा और कहा कि ये सरकार युवाओं के लिए कुछ नहीं कर रही है नौजवान रोजगार न मांगे इसलिए बच्चों को आतंकित कर उनको परीक्षाओं से वंचित कर दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें