फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंच पर दिखे संस्कार जब अखिलेश के बेटे ने छुए मुलायम और शिवपाल के पैर

Fri, 04 Nov 2016 04:29 PM IST
ब्यूरो/अमरउजाला, लखनऊ
विज्ञापन
1 of 7
मुलायम सिंह यादव - फोटो : amar ujala
सीएम के बेटे अर्जुन ने जब मुलायम के पैर छुए तो वे खुश हो गए। उसका हाथ पकड़कर मंच तक पहुंचे।
विज्ञापन

2 of 7
सीएम अ‌ख‌िलेश यादव - फोटो : amar ujala
लामार्टीनियर मैदान में बने मंच पर मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के पहुंचने पर कार्यकर्ता गर्मजोशी से नारे लगा रहे थे, लेकिन सभी की निगाहें सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव को तलाश रही थीं। मंच पर सिर्फ एक वीआईपी कुर्सी रखी थी। 
विज्ञापन

3 of 7
सीएम अ‌ख‌िलेश यादव - फोटो : amar ujala
कयास लग रहे थे कि मुलायम आएंगे या नहीं। कयास यकीन में तब बदला, जब सीएम वीआईपी कुर्सी पर नहीं बैठे। उन्होंने जब दूसरी कुर्सी मंगाई तो लोगों को यकीन हो गया कि नेताजी आ रहे हैं। इसी बीच, शिवपाल यादव और मंत्री गायत्री प्रजापति के साथ मुलायम वहां पहुंचे। 

4 of 7
सीएम अ‌ख‌िलेश यादव - फोटो : amar ujala
उनके पहुंचते ही मंच और मैदान का माहौल बदल गया। भीड़ ने मुलायम-अखिलेश जिंदाबाद के नारे लगाकर उनका जोरदार स्वागत किया।
विज्ञापन

5 of 7
सीएम अ‌ख‌िलेश यादव - फोटो : amar ujala
सपा सुप्रीमो के आने पर मुख्यमंत्री मंच पर ही खड़े रहे। मंत्री प्रो. अभिषेक मिश्र और अखिलेश के पुत्र अर्जुन ने मंच से उतरकर मुलायम की अगवानी की। 
विज्ञापन

6 of 7
मुलायम सिंह यादव - फोटो : amar ujala
अर्जुन ने दादाजी के पैर छुए तो मुलायम ने भी प्यार भरी थपकी देकर पोते को दुलारा। मुलायम के पीछे शिवपाल थे अर्जुन ने उनके भी पैर छुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
सीएम अ‌ख‌िलेश यादव - फोटो : amar ujala
अर्जुन का हाथ पकड़कर मुलायम मंच पर चढे़, तब अखिलेश व डिम्पल ने भी आगे बढ़कर उनका अभिवादन किया। परिवार के सदस्य तेजप्रताप यादव व धर्मेंद्र यादव ने भी पैर छूकर आशीर्वाद लिया।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें