मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि साइकिल चलाने वालों को सुरक्षित रास्ता देने के लिए सरकारी जमीन मुहैया कराई जाएगी। राजधानी में साइकिल ट्रैक बनाने के लिए डीएम निवास की बाउंड्री वॉल पीछे की जाएगी।
विज्ञापन
साइकिल के लिए दिखी अखिलेश की दीवानगी, तस्वीरें
2 of 6
उन्होंने साइकिल उद्योग के सभी सुझावों को मानने का भरोसा दिलाया। मुख्यमंत्री शनिवार को यहां मोती महल लॉन में राष्ट्रीय साइकिल ट्रेड फेयर-2015 के शुभारंभ अवसर पर बोल रहे थे।
विज्ञापन
साइकिल के लिए दिखी अखिलेश की दीवानगी, तस्वीरें
3 of 6
उन्होंने कहा कि जब हमने गली-मोहल्लों में साइकिल से पुलिस गश्त की बात कही तो कई लोगों ने कमेंट किया। अब गुड़गांव (हरियाणा) में पुलिस अफसर साइकिल चला रहे हैं तो चर्चा हो रही है।
साइकिल के लिए दिखी अखिलेश की दीवानगी, तस्वीरें
4 of 6
उन्होंने साइकिल उद्योग से जुड़े लोगों को भरोसा दिलाया कि उनके सुझावों पर सरकार को जो भी फैसला लेना पड़ेगा, लिया जाएगा।
विज्ञापन
साइकिल के लिए दिखी अखिलेश की दीवानगी, तस्वीरें
5 of 6
मुख्यमंत्री ने कहा कि अब किसी को साइकिल चलाने में शर्म नहीं आएगी। हमने तो साइकिल चलाकर सरकार बना ली। सपा सरकार ने विकास में संतुलन बनाया है। (इस दौरान मौजूद लोग।)
मेट्रो चला रहे हैं तो साइकिल ट्रैक भी बनवा रहे हैं। कामधेनु डेयरी लगवाई हैं तो लैपटॉप भी बंटवाए हैं। एक्सप्रेस हाईवे बना रहे हैं तो मंडियां भी खोलेंगे।