सीएम ने बॉलीवुड के बड़े सितारों का यूपी से कनेक्शन जोड़ दिया है । सपा सरकार की कई योजनाओं का प्रचार ये सितारे करते नजर आ रहे हैं और अखिलेश के ये पसंदीदा सितारे हैं अमिताभ बच्चन, विद्या बालन और नवाजुद्दीन सिद्दीकी। अमिताभ बच्चन और नवाजुद्दीन तो यूपी से ही हैं वहीं विद्या बालन भी यूपी का चेहरा बनकर काफी खुश हैं।
विज्ञापन
2 of 6
नवाजुद्दीन से मिले अखिलेश
- फोटो : amar ujala
अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी स्कीम समाजवादी किसान सर्वहित दुर्घटना बीमा योजना की ब्रांडिंग करते नजर आएंगे। सीएम अखिलेश यादव ने नवाजुद्दीन सिद्दीकी को इस योजना का ब्रांड एंबेस्डर बनाया है।
विज्ञापन
3 of 6
अमिताभ बच्चन
- फोटो : amar ujala
अमिताभ बच्चन अपनी दमदार आवाज के लिए जाने जाते हैं। अखिलेश ने यूपी के पर्यटकों को लुभाने के लिए अमिताभ की आवाज का इस्तेमाल किया है। लखनऊ के जयप्रकाश नारायण म्यूजियम के 60 मिनट के ऑडियो टूर के लिए अमिताभ बच्चन ने आवाज दी है।
4 of 6
अमिताभ बच्चन
- फोटो : amar ujala
ये एक तरह से ऑडियो टूर गाइडिंग सिस्टम होगा। म्यूजियम में घुसते वक्त दर्शकों को गाइड करने के लिए रिमोट कंट्रोल और हेडफोन दिए जाएंगे।
विज्ञापन
5 of 6
फाइल फोटो
- फोटो : Getty
इस ऑडियो में अमिताभ बच्चन जयप्रकाश नारायण की कहानी सुनाएंगे।