मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा है कि समाजवादी सरकार महिलाओं के उत्थान व पर्यावरण की रक्षा को प्रतिबद्ध है, लेकिन इसके लिए सभी को मिलकर काम करने की जरूरत है।
विज्ञापन
बौद्घ सन्यासिनों से मिल अखिलेश ने दोहराया संकल्प
2 of 8
मुख्यमंत्री ने पर्यावरण संरक्षण व महिला सशक्तिकरण का संदेश लेकर साइकिल यात्रा पर निकलीं बौद्ध सन्यासिनों के एक दल का लखनऊ आगमन पर अपने सरकारी आवास पर स्वागत किया।
विज्ञापन
बौद्घ सन्यासिनों से मिल अखिलेश ने दोहराया संकल्प
3 of 8
उनके साथ सांसद डिम्पल यादव भी उपस्थित थीं। मुख्यमंत्री ने बौद्ध सन्यासिनों के प्रयासों की सराहना की। उन्हें बताया गया कि लद्दाख में इन सन्यासिनों ने एक घंटे में एक लाख पौधों के रोपण का रिकार्ड बनाया है।
बौद्घ सन्यासिनों से मिल अखिलेश ने दोहराया संकल्प
4 of 8
इस पर सीएम ने कहा कि अगले पौधरोपण अभियान में इन्हें भी बुलाया जाएगा। उन्होंने यहां साइकिल दल को आगे की यात्रा के लिए रवाना किया।
विज्ञापन
बौद्घ सन्यासिनों से मिल अखिलेश ने दोहराया संकल्प
5 of 8
इस मौके पर राज्य बाल संरक्षण आयोग की अध्यक्ष जूही सिंह, विशेष सचिव मुख्यमंत्री जीएस नवीन कुमार व रिग्जियान सैंफिल यूनीसेफ की राज्य प्रतिनिधि नीलोफ र पारजैंड मौजूद थे।
विज्ञापन
बौद्घ सन्यासिनों से मिल अखिलेश ने दोहराया संकल्प
6 of 8
तीन फरवरी को लुंबनी में खत्म होगी यात्रा लद्दाख के हेमिस बौद्ध मठ की सन्यासिनों के दल ने पिछले साल 18 नवंबर को नेपाल की राजधानी काठमांडू से साइकिल यात्रा शुरू की थी। 24 नवंबर को यह दल सोनौली पहुंचा था।
विज्ञापन
बौद्घ सन्यासिनों से मिल अखिलेश ने दोहराया संकल्प
7 of 8
इसके बाद कुशीनगर, वैशाली, पटना, नालन्दा, राजगीर, वाराणसी, इलाहाबाद, सैफई, इटावा व संकिसा होते हुए आठ जनवरी को नई दिल्ली पहुंचा था।
अब तक करीब 3200 किमी की साइकिल यात्रा के बाद यह दल लखनऊ आया है। तीन फरवरी को लुंबनी में यह यात्रा समाप्त हो जाएगी। दल का नेतृत्व बौद्ध भिक्षु ग्लायवांग द्रुपका कर रहे हैं।