फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वायुसेना के जांबाजों का करतब देख हैरत व रोमांच से भर उठे स्कूली बच्चे, देखें तस्वीरें

Wed, 24 Jul 2019 10:59 PM IST
Amulya Rastogi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
1 of 8
करतब दिखाते वायु सेना के जांबाज - फोटो : amar ujala
वायुसेना के जांबाजों ने हैरतअंगेज करतबों से बुधवार को शहरियों का दिल जीत लिया। एक तरफ जहां पांच हजार फीट की ऊंचाई से कूदे पैरा जंपरों ने दर्शकों में रोमांच भर दिया, वहीं पावर हैंड ग्लाइडर व पैरा मोटर्स के जांबाजों ने ऐसे करतब दिखाए कि दर्शक एकटक देखते ही रह गए। दर्शक भी तालियां बजाकर उनका हौसला बढ़ाते रहे। 
विज्ञापन

2 of 8
करतब दिखाते वायु सेना के जांबाज - फोटो : amar ujala
दरअसल, बुधवार को कारगिल विजय दिवस के उपलक्ष्य पर बख्शी का तालाब वायुसेना स्टेशन पर भारतीय वायुसेना के एडवेंचर डायरेक्टरेट की ओर से एयर डेविल्स का शानदार प्रदर्शन किया गया। 
 
विज्ञापन

3 of 8
बच्चों ने देखे करतब - फोटो : amar ujala
खास बात यह रही कि खराब मौसम के बावजूद जांबाजों ने शौर्य व पराक्रम का परिचय देकर वायुसेना की ताकत से रूबरू कराया। स्टेशन कमांडर जे. सुआरस खुद मौके पर उपस्थित रहे और लगातार हर गतिविधि पर पैनी नजर बनाए हुए थे। 

4 of 8
करतब दिखाते वायु सेना के जांबाज - फोटो : amar ujala
...और पांच हजार फीट से लगा दी छलांग
एडवांस लाइट हेलीकॉप्टर (एएलएच) वायुसेना की शान है। स्क्वाड्रन लीडर अजय कुमार व फ्लाइंग ऑफिसर शोभित ओबराय ने दोपहर 12 बजे हेलीकॉप्टर से पांच पैरा जंपर्स डायरेक्टर एडवेंचर टीम लीडर शौर्य चक्र विजेता विंग कमांडर टीके चौधरी, विंग कमांडर डीके त्यागी, मास्टर वारंट ऑफिसर आरजे सिंह, वारंट ऑफिसर आरएस पटेल और सार्जेंट बी सिंह को लेकर पांच हजार फीट की ऊंचाई तक उड़ान भरी। 
विज्ञापन

5 of 8
वायु सेना का हेलीकॉप्टर - फोटो : amar ujala
इधर, रनवे पर उठते धुएं का आंकलन करते हुए स्क्वाड्रन लीडर अजय कुमार ने जैसे ही पैरा जंपरों को पोजीशन सटीक होने का सिग्नल दिया, पांचों जांबाज कूद पड़े। हवा के तेज बहाव के बीच संतुलन बनाते हुए महज सात मिनट में विंग कमांडर डीके त्यागी कारगिल विजय दिवस का ध्वज लेकर लैंड हुए। फिर एक के बाद एक पैरा जंपर्स कौशल का परिचय देते हुए उतरे, जिसे देख बच्चों का जोश डबल हो गया और तालियों की गड़गड़ाहट से वातावरण गूंज उठा। पैरा जंपरों ने बच्चों के बीच जाकर उनका शुक्रिया अदा किया।
विज्ञापन

6 of 8
छात्राओं के साथ वायु सेना का जांबाज - फोटो : amar ujala
पावर हैंड ग्लाइडर के करतबों ने बढ़ाया जोश
पैरा जंपरों ने जहां दर्शकों को पांच हजार फीट की ऊंचाई से कूदकर अपने शौर्य से रूबरू कराया, वहीं पावर हैंड ग्लाइडर व पैरा मोटर्स के जांबाजों ने हवा में ऐसे करतब दिखाए, जिसे देख दर्शकों का जोश डबल हो गया। जूनियर वारंट ऑफिसर एमएल यादव ने इंजन लगे पावर हैंड ग्लाइडर से उड़ान भरी। 
 
विज्ञापन

7 of 8
करतब देखते बच्चे - फोटो : amar ujala
उन्होंने हवा में घूमते हुए कई करतब दिखाए। बता दें कि एडवेंचर निदेशालय की पावर हैंड ग्लाइडर टीम 1041 किमी. की यात्रा 200 फीट की ऊंचाई तक उड़ान भरने का रिकॉर्ड बना चुकी है जबकि इससे पूर्व सार्जेंट विशाल ने पैरा मोटर्स से हवा में कला बाजियां दिखाकर बच्चों का जोश बढ़ाया।
 
विज्ञापन

8 of 8
बच्चों संग जांबाज - फोटो : amar ujala
रफ्तार का बादशाह है मिग
एयर डेविल्स प्रदर्शन के दौरान बच्चों के लिए प्रदर्शनी भी लगाई गई, जहां लड़ाकू विमान मिग का इंजन भी रखा गया था। बच्चों के पूछने पर वायुसैनिक ने बताया कि इंजन 45 मिनट में 23 सौ लीटर ईंधन खर्च करता है, जिससे इसकी रफ्तार आवाज की गति से तीन गुनी अधिक हो जाती है। ईंधन के लिए विमान में अलग से भी टैंक लगाए जाते हैं। बच्चों ने माइक्रो हेलीकॉप्टर भी देखे। साथ ही लड़ाकू विमानों में लगने वाले उपकरणों की जानकारी ली। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें