जगुआर, मिराज, सुखोई...ये लड़ाकू विमान भारतीय वायुसेना की शान हैं। पलक झपकते ही आसमान में गोता लगाते ये सुपरसोनिक जेट दुश्मनों का सफाया कर छू मंतर हो जाते हैं। वायुसेना के ये विमान 24 अक्तूबर को उन्नाव के पास बांगरमऊ में आगरा एक्सप्रेस-वे पर ऑपरेशनल एक्सरसाइज करेंगे। इस दौरान ये सभी विमान एक्सप्रेस-वे की एयर स्ट्रिप पर लैंडिंग व टेक ऑफ कर वायुसेना की ताकत का एहसास कराएंगे।
वहीं मालवाहक विमान हरक्यूलिस सी-130 और गरुड़ कमांडो फोर्स के जवान भी अपनी क्षमताओं से दर्शकों को रूबरू कराएंगे। ऑपरेशनल एक्सरसाइज का संयोजन बीकेटी एयरफोर्स स्टेशन के ग्रुप कैप्टन जे. सुआरस करेंगे।
मध्य एयर कमान मुख्यालय के सीनियर एयर स्टाफ एयर मार्शल एएस बुटोला विमानों की लैंडिंग-टेकऑफ का अवलोकन करेंगे। इस अवसर पर यूपीडा के सीईओ अवनीश अवस्थी सहित तमाम अधिकारी भी उपस्थित रहेंगे। एक्सरसाइज के लिए ग्वालियर, गोरखपुर, बरेली और हिंडन एयरबेस से 17 विमान एक्सप्रेस-वे पहुंचेंगे।
विज्ञापन
2 of 7
हरक्यूलिस ग्लोबमास्टर सी-130
कैटेगरी: भारतीय वायुसेना का बड़ा मालवाहक विमान
स्पीड : 643 किमी प्रति घंटा
भारवहन क्षमता: 19,958 किग्रा
रेंज: 321 किमी
क्रू : पायलट, लोडमास्टर, फ्लाइट इंजीनियर, नेविगेटर
विज्ञापन
3 of 7
जगुआर
कैटेगरी: सुपरसोनिक फाइटर जेट
स्पीड: 1,700 किमी प्रति घंटा
रेंज : 850 किलोमीटर
ऊंचाई : 13,779 मीटर
भारवहन क्षमता : 4,500 किग्रा
4 of 7
मिराज
कैटेगरी: फाइटर विमान
स्पीड : 2,338 किमी प्रति घंटे
भारवहन क्षमता : 17,000 किग्रा
रेंज: 3,335 किलोमीटर
ऊंचाई : 18,000 मीटर
विज्ञापन
5 of 7
सुखोई-30
कैटेगरी: सुपरसोनिक जेट
स्पीड : 2,120 किमी प्रति घंटा
रेंज : 3,000 किमी
ऊंचाई : 17,300 मीटर
भारवहन क्षमता : 38,000 किग्रा
विज्ञापन
6 of 7
गरुड़ कमांडो फोर्स
‘प्रहार से क्षमता है’ मोटो
72 हफ्तों की बेसिक ट्रेनिंग
आतंकी गतिविधियों से निपटने में महारत
यह है शिड्यूल
मंगलवार सुबह 10 बजे हरक्यूलिस सी-130 मालवाहक विमान गरुड़ कमांडो फोर्स के साथ लैंड करेंगे। इसके बाद तीन जगुआर लैंड करेंगे। फिर तीन मिराज विमान उतरेंगे। इसी क्रम में तीन मिराज और लैंड करेंगे। इसके बाद तीन सुखोई और फिर उनके पीछे तीन सुखोई विमानों की लैंडिंग व टेकऑफ होगी।