फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी के दिन विधायक अदिति सिंह ने लिखा, पापा आपने अंगद को मेरा जीवनसाथी चुना और आज आप ही नहीं....

Thu, 21 Nov 2019 04:05 PM IST
पूजा त्रिपाठी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
1 of 5
अदिति सिंह पिता अखिलेश के साथ(फाइल फोटो) - फोटो : फेसबुक से
रायबरेली के सदर विधानसभा से कांग्रेस विधायक अदिति सिंह और पंजाब के कांग्रेस विधायक अंगद सैनी की शादी गुरुवार यानी आज हो रही है। इस मौके पर अदिति अपने पिता को कितना याद कर रही हैं इसका अंदाजा उनके भावुक ट्वीट से ही लगाया जा सकता है। उन्होंने एक बेहद प्यारा और भावनात्मक ट्वीट किया है जिसे पढ़कर किसी की भी आंखें नम हो जाएंगी। इस ट्वीट में उन्होंने अपने पिता की एक तस्वीर डाली है और कुछ लाइनें लिखीं हैं जो पिता के लिए बेटी के प्यार को दर्शाता है।

विज्ञापन

2 of 5
अदिति सिंह के पिता और अंगद सैनी(फाइल फोटो) - फोटो : अदिति सिंह के ट्विटर अकाउंट से
अदिति ने ट्वीट किया, 'एक पिता का सबसे बड़ा सपना उसकी बेटी की शादी करना होता है, पापा आपने अंगद को मेरा सच्चा जीवनसाथी चुना, आज इस खुशी के मौके पर आप नही हैं, आपकी बहुत याद आ रही है। आई लव यू पापा, आई मिस यू पापा।'

 
विज्ञापन

3 of 5
अदिति सिंह - फोटो : सोशल मीडिया

अदिति ने कहा- पिता जी ने तय की थी शादी, कहा था रुकनी नहीं चाहिए

अदिति सिंह ने कहा है कि उनके पिता दिवंगत अखिलेश सिंह ने शादी तय की थी। उनकी मृत्यु के तीन माह के अंदर ही शादी कर रही हूं, क्योंकि उन्होंने आखिरी सांस लेने के पहले यह कहा था कि शादी रुकनी नहीं चाहिए। इसलिए बेहद साधारण माहौल में हम शादी कर रहे हैं। 

4 of 5
- फोटो : सोशल मीडिया
अदिति और अंगद दोनों के ही परिवार लंबे समय से राजनीति में हैं। ‘अमर उजाला’ से बातचीत में अदिति ने फिर दोहराया कि शादी के बाद भी क्षेत्र से उनका लगाव पहले की तरह ही रहेगा। क्षेत्र की जनता की समस्या को सुनना और उन्हें दूर कराना उनकी प्राथमिकता रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
- फोटो : सोशल मीडिया
विधायक ने कहा कि उनके पिता अखिलेश सिंह लंबे समय तक राजनीति में सक्रिय रहे। सदर विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्य कराए। उनकी पहली प्राथमिकता गरीबों की मदद करना था। उनका प्रयास रहता था कि गरीबों के साथ अन्याय न होने पाए। पिता की तरह ही मेरा भी प्रयास है कि उनके सपनों को पूरा करें और क्षेत्र की जनता के सुख-दुख में साथ रहकर जमीनी रूप से क्षेत्र का विकास करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें