फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीटों की मारामारी को देखते हुए रेलवे की पहल, इन ट्रेनों में लगेंगे अतिरिक्त कोच

Thu, 24 Oct 2019 04:27 PM IST
Amulya Rastogi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
1 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर
त्योहार पर टिकट की मारामारी से यात्री परेशान हैं। ऐसे में अतिरिक्त बोगियों से यात्रियों को राहत देने की योजना रेलवे ने बनाई है।  पर टिकट की मारामारी से यात्री परेशान हैं। ऐसे में अतिरिक्त बोगियों से यात्रियों को राहत देने की योजना रेलवे ने बनाई है। लखनऊ छपरा एक्सप्रेस में 12 नवंबर तक स्लीपर के दो कोच लगेंगे।
विज्ञापन

2 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर
लखनऊ जं. वाराणसी सिटी में 11 नवंबर तक स्लीपर व थर्ड एसी की एक-एक बोगी, गोरखपुर पनवेल एक्सप्रेस में 24 अक्तूबर से 22 नवंबर के बीच दो स्लीपर व दो सामान्य कोच, छपरा मथुरा एक्सप्रेस में 25 अक्तूबर से 22 नवंबर के बीच स्लीपर के दो कोच, छपरा दिल्ली एक्सप्रेस में 26 अक्तूबर से 24 नवंबर तक दो स्लीपर कोच, गोरखपुर सिकंदराबाद एक्सप्रेस में 30 अक्तूबर से 29 नवंबर के बीच एक स्लीपर और गोरखपुर कोलकाता एक्सप्रेस में 26 अक्तूबर से 24 नवंबर तक स्लीपर का एक अतिरिक्त कोच लगाया जाएगा।
विज्ञापन

3 of 5
डेमो - फोटो : डेमो
इनमें भी लगेंगे अतिरिक्त कोच
गोरखपुर लखीमपुर एक्सप्रेस में 24 व 25 अक्तूबर
बादशाहनगर गोरखपुर एक्सप्रेस में 25 अक्तूबर
लखनऊपाटलीपुत्र एक्सप्रेस में 25 अक्तूबर
लखनऊ छपरा कचहरी एक्सप्रेस में 25 अक्तूबर
लखनऊ काठगोदाम एक्सप्रेस में 25 अक्तूबर

4 of 5
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
तेजस में लगे चार अतिरिक्त कोच
वहीं देश की पहली कॉर्पोरेट ट्रेन तेजस एक्सप्रेस में 23 अक्तूबर से चार अतिरिक्त कोच लगाए गए हैं। ऐसा यात्रियों की भीड़ को देखते हुए किया गया है। नई दिल्ली से लखनऊ जंक्शन आने वाली तेजस में बुधवार को बोगियां लगने से यात्रियों को राहत मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
फाइल फोटो
आईआरसीटीसी अधिकारियों ने बताया कि तीन एसी चेयरकार के कोच और एक एग्जीक्यूटिव चेयरकार की बोगी लगाई गई है। इसके बाद भी सारी सीटें फुल हो गईं और कुल 1048 यात्रियों ने सफर किया। अतिरिक्त कोच 26 अक्तूबर तक लगे रहेंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें