चाय की चुस्कियां हों और सामने मशहूर कॉमेडियन एहसान कुरैशी, वीआईपी व राजीव ठाकुर हों तो खुद को हंसने से रोक पाना मुश्किल ही नहीं नामुमकिन हो जाता है।
विज्ञापन
एहसान बोले, 'फिल्म वाले हिंदी की खाते हैं, हिंदी में 'बनाते' हैं'
2 of 10
कुछ ऐसा ही रविवार को इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में आयोजित ‘चाय पर चुटकुले’ कार्यक्रम में हुआ, जहां दर्शकों को चाय व समोसे परोसे गए और इसके बाद हास्य कलाकारों ने चुटकुलों से उनका भरपूर मनोरंजन किया।
विज्ञापन
एहसान बोले, 'फिल्म वाले हिंदी की खाते हैं, हिंदी में 'बनाते' हैं'
3 of 10
वीआईपी ने जहां नवाजुद्दीन सिद्दीकी संग तमाम एक्टर्स की मिमिक्री की, वहीं एहसान कुरैशी ने रोचक अंदाज में दर्शकों को लोटपोट किया। राजीव ठाकुर की परफॉर्मेंस भी गजब की रही।
एहसान बोले, 'फिल्म वाले हिंदी की खाते हैं, हिंदी में 'बनाते' हैं'
4 of 10
शिवनी(मप्र) के रहने वाले हास्य कलाकार एहसान कुरैशी ने कहा कि नसीब अच्छा तो कोई भी प्रधानमंत्री बन सकता है। ...राजीव गांधी को ही ले लीजिए, कभी वार्ड चुनाव तक नहीं लड़ा, लेकिन प्रधानमंत्री बन गए। एहसान ने बताया कि दस साल पहले ‘द ग्रेट इंडियन लाफ्टर शो’ से जो पहचान मिली, वह आज भी कायम है।
विज्ञापन
एहसान बोले, 'फिल्म वाले हिंदी की खाते हैं, हिंदी में 'बनाते' हैं'
5 of 10
एहसान बॉलीवुड में अंग्रेजी के बढ़ते चलन पर कोफ्त जताते हुए कहते हैं कि हिन्दी की खाते हैं और हिन्दी में बनाते(फिल्म) हैं, फिर भी इस्तेमाल अंग्रेजी करते हैं। कहते हैं कि बॉलीवुड पर अंग्रेजियत हावी है, देवनागरी में लिखी स्क्रिप्ट को फाड़कर फेंक देते हैं। मैं तो स्क्रिप्ट हिन्दी में लिखी हुई ही मंगाता हूं।
विज्ञापन
एहसान बोले, 'फिल्म वाले हिंदी की खाते हैं, हिंदी में 'बनाते' हैं'
6 of 10
हिन्दी को बॉलीवुड में स्थान दिलाने के लिए अभियान छेड़ रखा है, जिसके लिए संघर्ष करता रहूंगा। वहीं हरदिल अजीज वीआईपी यानी विजय ईश्वर लाल पंवार ने बताया कि वह डेढ़ सौ लोगों की मिमिक्री कर लेते हैं। हाल ही में उन्होंने नवाजुद्दीन की कॉपी उतारनी शुरू की है।
विज्ञापन
एहसान बोले, 'फिल्म वाले हिंदी की खाते हैं, हिंदी में 'बनाते' हैं'
7 of 10
उनकी ख्वाहिश है कि बॉलीवुड का ऐसा कोई भी एक्टर न बचे, जिसकी आवाज वह न निकाल पाएं। वीआईपी ने बताया कि कॉमेडियन से पहले पेशेवर डांसर थे। वहीं राजीव ठाकुर ने बताया कि कॉमेडी क्लासेज दोबारा शुरू होने वाला है, जिसमें वह नजर आने वाले हैं। कॉमेडी को वह बेहद पवित्र व श्रोताओं को पूजनीय मानते हैं।
एहसान बोले, 'फिल्म वाले हिंदी की खाते हैं, हिंदी में 'बनाते' हैं'
8 of 10
वहीं नए धारावाहिक 'पुलिस फैक्ट्री' का प्रमोशन करने एक्टर तरूण खन्ना साथी कलाकार विवाना सिंह के साथ लखनऊ पहुंचे।
एहसान बोले, 'फिल्म वाले हिंदी की खाते हैं, हिंदी में 'बनाते' हैं'
9 of 10
तरूण धारावाहिक 'महादेव' में रावण का किरदार भी निभा चुके हैं। तरूण के अनुसार, नवाबों का शहर लखनऊ कला-संस्कृति व टैलेंट का गढ़ है। यही कारण है कि कलाकार मुम्बई जाने से पहले कुछ समय लखनऊ में जरूर बिताता है। जिसका फायदा उसे फिल्म इंडस्ट्री में भी मिलता है।
एहसान बोले, 'फिल्म वाले हिंदी की खाते हैं, हिंदी में 'बनाते' हैं'
10 of 10
विवाना ने बताया कि कहानी 'पुलिस फैक्ट्री' एक पुलिस ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट की है। जिसका हेड शमशेर सिंह देवगन(तरुण खन्ना) है। जो ऐसे लोगों को पुलिस की ट्रेनिंग देने का बीड़ा उठाता है, जो कार्टून टाइप कैरेक्टर है। मूल रूप से अमरोहा की रहने वाली विवाना कई धारावाहिकों में काम कर चुकी हैं और लखनवी फूड्स की शौकीन हैं।