फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जब इस अभिनेता की मां को लगा सच में मर गया उनका बेटा

Fri, 23 Dec 2016 03:39 PM IST
ब्यूरो/अमरउजाला, लखनऊ
विज्ञापन
1 of 5
अभ‌िनेता रंजीत - फोटो : amar ujala
लखनऊ आए इस जानेमाने अ‌भ‌िनेता ने बताया एक ‌‌फ‌िल्म में मर रहा था तो मेरी मां बहुत रोई उसे लगा मैं वास्तव में मर गया हूं।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
रंजीत
​प्रसिद्ध खलनायक रंजीत छोटे परदे पर ‘त्रिदेवियां’ में डॉन गमोशा की भूमिका में आए हैं। पत्र-प्रतिनिधियों से बातचीत में बृहस्पतिवार को रंजीत ने कहा कि हिन्दी फिल्मों के  खलनायकों-गब्बर सिंह, मोगैम्बो और शाकाल का मिलाजुला रूप है गमोशा। इस चरित्र में हास्य का भी भरपूर पुट है। रंजीत इन दिनों शहर में ‘बहन होगी तेरी’ की शूटिंग में भाग भी ले रहे हैं जिसमें राजकुमार राव और श्रुति हासन मुख्य भूमिकाओं में हैं। उन्होंने कहा कि मैंने फिल्मों से उस समय थोड़ी दूरी बना ली थी जब कादर खान संवाद लिख रहे थे। उनके संवाद द्विअर्थी होते थे। मैं ऐसे संवादों पर असहज हो जाता था।
विज्ञापन

3 of 5
अभ‌िनेता रंजीत - फोटो : amar ujala
रंजीत ने कहा कि मैंने हिन्दी फिल्म जगत में कई पीढ़ियां देखी हैं। जब फिल्मों में आया तो उस समय राजकपूर, राजकुमार, दिलीप कुमार, देवानंद, सुनील दत्त जैसे कलाकार थे। उनके बाद धर्मेंद्र, राजेश खन्ना, अमिताभ बच्चन जैसे कलाकारों का दौर आया और फिर शाहरुख खान, सलमान खान, आमिर खान आ गए। उन्होंने कहा कि मुझे हर दौर में काम करने का अवसर मिला और कभी धक्के नहीं खाने पड़े। उन्होंने कहा कि आज फिल्मों में जो पैसा लगा रहे हैं वे अपनी बैलेंस शीट को भी देखते हैं। फिल्म जगत की युवा पीढ़ी कॅरिअर को अधिक महत्व देती है।

4 of 5
अभ‌िनेता रंजीत - फोटो : amar ujala
रंजीत को रंजीत नाम प्रसिद्ध फिल्म अभिनेता सुनील दत्त ने दिया। रंजीत ने बताया कि मेरा वास्तविक नाम गोपाल है लेकिन ‘रेशमा और शेरा’ की शूटिंग के दौरान मैं सुनील दत्त के साथ कार से जा रहा था। रास्ते में उन्होंने कहा कि तुम अपना गोपाल नाम बदल लो क्योंकि गोपाल नाम के कई लोग फिल्म जगत में हैं। सुनील दत्त ने मुझसे कहा कि मैंने, दिलीप कुमार ने, कई दूसरे फिल्म कलाकारों ने अपना नाम बदला है। उन्होंने मुझसे पूछा कि किस अक्षर से नाम होना चाहिए, मैंने आर कहा तो उन्होंने रंजीत नाम का सुझाव दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
अभ‌िनेता रंजीत - फोटो : amar ujala
रंजीत अमृतसर के रहने वाले हैं। उन्होंने बताया कि मैं जब पहली बार फिल्म में अभिनय कर घर आया तो घर वाले बहुत नाराज हुए। कहा गया कि मैंने तो नाक कटवा दी है। मां ने कहा कि अगर भूमिका ही करनी थी तो किसी पुलिस वाले की भूमिका करनी चाहिए थी। इसी प्रकार मैं जब एक फिल्म में मर रहा था तो मेरी मां बहुत रोई। उसे लगा कि मैं वास्तव में मर गया हूं। धारावाहिक ‘त्रिदेवियां’ के बारे में रंजीत ने बताया कि इस धारावाहिक की अवधारणा अलग है और मैं इसमें खलनायक बनकर बहुत उत्साहित हूं। इसमें मेरा चरित्र अलग तरह का है। गमोशा खतरनाक होने के साथ ही हंसाता भी बहुत है। ‘त्रिदेवियां’ की तीनों महिलाएं धारावाहिक में मुझसे मुकाबला करेंगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें