फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक बस की स्टेयरिंग हुई फेल तो दूसरी टैंकर से भिड़ी, दो लोगों की जान गई, 32 घायल

Fri, 23 Mar 2018 12:35 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
1 of 6
accident in bahraich - फोटो : amar ujala
बहराइच में शुक्रवार सुबह दो स्थानों पर हुए बस हादसे में दो लोगों की जान चली गई जबकि 32 लोग घायल हो गए हैं। घायलों का इलाज सीएचसी और जिला अस्पताल में चल रहा है।
विज्ञापन

2 of 6
accident in bahraich - फोटो : amar ujala
पहला हादसा मुर्तिहा क्षेत्र में हुआ। सुबह 11 बजे के करीब क्षेत्र के ही हसुलिया से लगभग 25 सवारियों को लेकर एक निजी बहराइच के लिए रवाना हुई। नानपरा-लखीमपुर मार्ग पर बस लगभग पांच-छह किमी. ही चली थी कि अचानक स्टेयरिंग फेल हो गई और बस खड्ड में जा गिरी। 
विज्ञापन

3 of 6
accident in bahraich - फोटो : amar ujala
पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की मदद से लोगों को बाहर निकाला गया लेकिन तब तक दो लोगों की मौत हो चुकी थी। इनमें एक महिला और एक पुरुष हैं। दोनों मृतकों की पहचान अभी नहीं हो सकी है। हादसे में 6 लोग घायल भी हुए हैं। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

4 of 6
accident in bahraich - फोटो : amar ujala
दूसरा हादसा नानपारा थानाक्षेत्र में हुआ। बहराइच से 42 यात्रियों को लेकर एक बस नानपारा के लिए चली थी। गाड़ी जब नानपारा-बहराइच मुख्य मार्ग पर पहुंची तो अनियंत्रित होकर नेपाल की तरफ से आ रहे टैंकर से भिड़ गई। इस हादसे में 26 लोग घायल हो गए। 
विज्ञापन

5 of 6
accident in bahraich - फोटो : amar ujala
पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायलों को निकलवाया। तीन की हालत गंभीर होने के कारण उन्हें जिला अस्पताल बहराइच रेफर कर दिया गया, जबकि अन्य का इलाज सीएचसी नानपारा में चल रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
accident in bahraich - फोटो : amar ujala
जो टैंकर नेपाल से भारत आ रहा था, उसे यहां से पेट्रोलियम पदार्थ लेकर नेपाल लौटना था। हादसे के कारण सड़क पर घंटों जाम लगा रहा। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें