फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उन्नाव में एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा, विद्युत-निगम अधिकारी की मौत

Thu, 26 Dec 2019 04:43 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
1 of 5
एक्सईएन अवनीत कुमार (फाइल फोटो), हादसे के दौरान पलटी कार - फोटो : अमर उजाला
चिनहट के शंकरपुर कॉलोनी निवासी व बस्ती में तैनात विद्युत-निगम के एक्सईएन अवनीत कुमार (33) की बुधवार सुबह उन्नाव के गंज मुरादाबाद स्थित आगरा एक्सप्रेस वे पर हादसे में मौत हो गई।  वह बेटे के जन्मदिन पर पिता 66 वर्षीय महेश चंद्र के साथ कार से आगरा स्थित ससुराल जा रहे थे। हादसे में उनके पिता के भी चोटें आई हैं। उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। उधर हादसे की सूचना पाकर परिवारीजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

2 of 5
घायल महेश चंद्र - फोटो : अमर उजाला
हादसा सुबह करीब 11 बजे हुआ। अवनीत कुमार की कार बागरमऊ के गंज मुरादाबाद पहुंचते ही अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराकर पलट गई। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना था कि कार की गति अधिक थी इसलिए काफी दूर तक घिसटती चली गई। यूपीडा की रेस्क्यू टीम ने घायल पिता-पुत्र को बाहर निकालकर एंबुलेंस से बांगरमऊ सीएचसी भेजा जहां अवनीत को मृत घोषित कर दिया गया।
विज्ञापन

3 of 5
अवनीत कुमार (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
उनके पिता का इलाज चल रहा है। पुलिस ने परिवारीजनों से संपर्क कर हादसे की सूचना दी  तो रोना पीटना मच गया। अवनीत की मां मीना सिंह, पत्नी पारुल , छोटा भाई रजनीश सिंह व उसकी पत्नी उर्मिला मौके पर पहुंच गए। रजनीश ने बताया कि 15 दिन पहले ही भाभी दो साल के बेटे अक्षत और एक साल की बेटी अनन्या को लेकर आगरा के हनुमान नगर वोदली रोड शाहगंज स्थि मायके गई थीं। बुधवार को अक्षत का जन्मदिन था। अवनीत उसका जन्मदिन मनाने आगरा जा रहे थे। 

4 of 5
हादसे के दौरान पलटी कार व सड़क पर फैला कांच - फोटो : अमर उजाला
पलटने के बाद 100 मीटर फिसली कार
तेज रफ्तार कार पलटने के बाद करीब 100 मीटर तक फिसलती चली गई। बुरी तरह क्षतिग्रस्त कार में फंसे पिता-पुत्र को निकालने में यूपीडा कर्मियों को काफी मशक्कत करनी पड़ी। रेस्क्यू टीम ने कार के दरवाजे तोड़े और छत के कुछ हिस्से को काटकर दोनों को बाहर निकाला।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
रोते बिलखते परिवारीजन - फोटो : अमर उजाला
इस दौरान एक लेन पर यातायात भी प्रभावित रहा। घायलों को सीएचसी भेजने के बाद टीम ने क्रेन की मदद से कार को सड़क से हटवाकर यातायात सामान्य कराया। वहीं सीएचसी में  डॉक्टर ने जैसे ही अवनीत को मृत घोषित किया, घायल पिता फफक-फफक कर रो पड़े। छह साल पहले अवनीत की शादी की थी। बताया कि रजनीश लखनऊ में ही हार्डवेयर की दुकान चलाता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें