फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा एक्सप्रेस-वे पर गलत दिशा से आ रही टूरिस्ट बस में घुसी वैन, तीन की मौत

Wed, 18 Oct 2017 01:35 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
1 of 5
लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस-वे पर मंगलवार दोपहर टूरिस्ट बस और वैन की आमने-सामने टक्कर में हरदोई निवासी चाचा-भतीजे सहित तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई जबकि एक बच्चे की हालत गंभीर बनी हुई है। टूरिस्ट बस गलत दिशा से आ रही थी। भीषण हादसे में वैन के परखच्चे उड़ गए। दो शव वैन के भीतर फंस गए। पुलिस ने घंटों मशक्कत के बाद वैन काटकर शव बाहर निकाले। त्योहार के दिन हुए हादसे से परिवारीजनों में कोहराम मचा हुआ है।

काकोरी एसओ यशकांत सिंह ने बताया कि हरदोई के मल्लावां भगवंतनगर निवासी शिक्षक पंकज त्रिपाठी की पत्नी रंजना सिविल अस्पताल में भर्ती हैं। मंगलवार दोपहर पंकज के बड़े भाई 60 वर्षीय विनोद उन्हें देखने अस्पताल जा रहे थे। विनोद के साथ छोटे भाई के बेटे 16 वर्षीय शुभम और 14 साल का सृजन भी था। वैन 25 वर्षीय सुधीर पटेल चला रहा था। दोपहर लगभग डेढ़ बजे लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस-वे पर काकोरी के मधवापुर गांव के सामने गलत दिशा से आ रही टूरिस्ट बस में वैन घुस गई। दोनों वाहन काफी स्पीड में थे। आमने-सामने हुई टक्कर से वैन बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। सृजन और शुभम उछलकर बाहर गिर गए। सृजन बस के नीचे आकर कुचल गया जबकि विनोद और सुधीर वैन के भीतर ही फंस गए। राहगीरों ने पुलिस को हादसे की सूचना दी।
विज्ञापन

2 of 5
हालांकि, पुलिस के पहुंचने से पहले ही तीनों ने तड़पकर दम तोड़ दिया। पुलिस ने वैन काटकर किसी तरह शव बाहर निकाले। शुभम गंभीर रूप से घायल है। उसे ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया है। हादसे के बाद बस चालक-परिचालक सहित उसमें बैठे चार लोग वाहन छोड़कर मौके से भाग निकले। इस बीच हादसे का पता चलते ही विनोद के परिवार में कोहराम मच गया। विनोद के छोटे भाई नीरज ने काकोरी थाना में बस के अज्ञात चालक के खिलाफ तहरीर दी है। एसओ का कहना है कि बस के मालिक और चालक का पता लगाया जा रहा है।
विज्ञापन

3 of 5
तड़पते रहे घायल, एक घंटे बाद पहुंची पुलिस
घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने बताया कि हादसा होते ही पुलिस को तत्काल सूचना दी गई लेकिन एक घंटे तक कोई नहीं पहुंचा। सृजन की बस के पहिये के नीचे आने से तुरंत ही मौत हो गई थी जबकि उसका भाई शुभम और वैन में फंसे विनोद व सुधीर जान बचाने के लिए चीखते-तड़पते रहे। वैन बुरी तरह से क्षतिग्रस्त थी। उसके दरवाजे लॉक हो गए थे। दोनों सीट के बीच में खून से लथपथ फंसे हुए थे। पुलिस लगभग ढाई बजे मौके पर आई तब वैन को कटर से काटा गया। हालांकि, तब तक उसमें फंसे दोनों व्यक्तियों की मौत हो चुकी थी।

4 of 5
अवैध कट पर पुलिस होती तो न होता हादसा
एक्सप्रेस-वे पर अवैध कट से वाहन गलत दिशा से घुस आते हैं, जिससे अक्सर हादसे होते हैं। ग्रामीणों ने बताया कि कट पर यूपी 100 सेवा की कार मौजूद रहती है, लेकिन मंगलवार को हादसे के वक्त वहां तैनात पुलिस गायब थी। इससे टूरिस्ट बस भीतर आ गई। ग्रामीणों ने कट पर तैनात यूपी 100 सेवा की पुलिस पर वसूली का भी आरोप लगाया। लोगों का कहना था कि कट से एक्सप्रेस-वे पर आने वाले ट्रकों और बसों से पुलिस वसूली करती है। अवैध कट से एक्सप्रेस-वे पर आने वाले वाहनों का पीछा कर रुपये लिए जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
बस में घुसी वैन निकालने के लिए मंगानी पड़ी जेसीबी
टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि वैन का अगला हिस्सा बस में घुस गया। पुलिसकर्मियों ने वैन को खींचकर निकालने की कोशिश की लेकिन सफलता नहीं मिली। इसके बाद जेसीबी मंगाकर वैन को बस से निकाला गया। (हादसे से कोहराम मच गया। विलाप करते परिवारीजन।)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें