शुक्रवार को प्रधानमंत्री मोदी के लखनऊ पहुंचने पहले से उसी मार्ग पर बड़ा हादसा हुआ। यहां पर सफाई कर रहे कर्मचारी की दर्दनाक मौत हो गई। आलमबाग क्षेत्र में शुक्रवार दोपहर मान्यवर कांशीराम स्मारक स्थल के संविदा सफाईकर्मी को बेकाबू डाले ने कुचल दिया। आनन फानन में साथियों ने उसे नजदीकी अस्पताल ले गए। वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
मोदी के स्वागत में सफाई कर रहे कर्मचारी की मौत, घंटों लगा जाम
2 of 7
घटना से आक्रोशित लोगों ने कृष्णानगर-आशियाना मार्ग जाम पर शव रखकर करीब पांच घंटे तक प्रदर्शन किया। मौके पर पहुंचे उप जिलधिकारी ने पीडित परिवार को मुआवजा व नौकरी का आश्वासन देकर जाम खुलवाया।
विज्ञापन
मोदी के स्वागत में सफाई कर रहे कर्मचारी की मौत, घंटों लगा जाम
3 of 7
पुलिस के मुताबिक, आशियाना एलडीए कालोनी कानपुर रोड निवासी मनोज कुमार (30) मान्यवर कांशीराम स्मारक स्थल के संविदा कर्मचारी था। उसकी पत्नी रेनू भी संविदा सफाईकर्मी हैं। दोपहर करीब एक बजे पीएम के आगमन को लेकर ईको गार्डेन पास सड़क के मुख्य मार्ग पर सफाई कर रहा था।
मोदी के स्वागत में सफाई कर रहे कर्मचारी की मौत, घंटों लगा जाम
4 of 7
तभी जेल रोड की तरफ जा रहे बेकाबू डाले ने उसे ठोकर मार दी। इससे वह डाले में फंसकर सड़क पर दूर तक घिसटता चला गया। दर्दनाक हादसे में वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया। यह देख आस पास लोग दौड़े और चालक को दबोच लिया।
विज्ञापन
मोदी के स्वागत में सफाई कर रहे कर्मचारी की मौत, घंटों लगा जाम
5 of 7
आनन फानन में साथियों ने उसे लोकबंधु अस्पताल ले गए। वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी पाकर सैकड़ों कर्मचारी अस्पताल पहुंच गए। आक्रोशित लोग शव अस्पताल से उठाकर कृष्णानगर-आशियाना मार्ग पर शव रखकर प्रदर्शन किया। इससे सड़क पर लंबा जाम लग गया।
विज्ञापन
मोदी के स्वागत में सफाई कर रहे कर्मचारी की मौत, घंटों लगा जाम
6 of 7
पुलिस ने लोगों को समझाने की कोशिश की मगर भीड़ उग्र हो उठी। लोगों ने पीडि़त परिवार को दस लाख रुपए मुआवजा व पत्नी-बेटे को नौकरी देने की मांग रखी। करीब पांच घंटे तक सड़क पर प्रदर्शन चला। मौके पर पहुंचे उप जिलाधिकारी सरोजनीनगर ने पीडि़त परिवार को उचित मुआवजा व नौकरी दिलाने का आश्वासन देकर प्रदर्शन समाप्त कराया।
मोदी के स्वागत में सफाई कर रहे कर्मचारी की मौत, घंटों लगा जाम
7 of 7
वहीं पुलिस ने आरोपी चालक मोहम्मद कामिल को गिरफ्तार किया है। बेटे अभिषेक की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली। मृतक के तीन बेटे अभिषेक, अंशू व हिमांशु हैं। पिता की मौत बाद उनका रो-रोकर बुरा हाल था।