(फैजाबाद/सोहावल।) रौनाही थाना क्षेत्र में लखनऊ-गोरखपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर शुक्रवार को एक मिनी टूरिस्ट बस मोपेड सवार को बचाने के चक्कर में अनियंत्रित होकर नाले में पलट गई। जिसमें दो की मौत हो गई व 14 यात्री घायल हो गए। हादसे के बाद बस यात्रियों में चीख-पुकार मचने पर स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी और दुर्घटनाग्रस्त बस के शीशे तोड़ घायलों को बाहर निकल जिला अस्पताल भिजवाया।
Trending Videos
विज्ञापन
टूरिस्ट बस पलटी, दो की मौत, 14 यात्री घायल, तस्वीरें
2 of 6
अस्पताल लाये जाने पर मोपेड सवार व एक राहगीर को मृत घोषित कर दिया गया, जबकि आठ लोगों को लखनऊ रेफर कर दिया गया। घायलों में छह को भर्ती कर यहां उपचार किया जा रहा है। बस लखनऊ से गोरखपुर जा रही थी। (हादसे के बाद पलटी पड़ी बस।)
विज्ञापन
टूरिस्ट बस पलटी, दो की मौत, 14 यात्री घायल, तस्वीरें
3 of 6
कैंट थाना क्षेत्र के नगरिया पूरे भुलई का पुरवा निवासी पुलिस विभाग में सीबीसीआईडी से निरीक्षक पद से सेवानिवृत्त जगजीत प्रसाद दूबे (65) पुत्र राम दुलारे सोहावल तहसील प्रमाण पत्र बनवाने गये थे। दोपहर बाद वह अपनी मोपेड से तहसील से वापस अपने गांव लौट रहे थे। (हादसे में बस की चपेट में आने से क्षतिग्रस्त हुई बाइक।)
टूरिस्ट बस पलटी, दो की मौत, 14 यात्री घायल, तस्वीरें
4 of 6
इसी दौरान लगभग सवा बजे हाईवे पर रौनाही थाना क्षेत्र के चिर्रा जगनपुर गांव के पास स्थित कट पर वह अपनी मोपेड को मोड़कर सड़क की दूसरी पटरी पर आ रहे थे, कि तभी लखनऊ की ओर से यात्रियों को लेकर मिनी बस (टेंपो ट्रेवलर) आ गई। (हादसे में घायल हुए लोगों को अस्पताल ले जाया गया।)
विज्ञापन
टूरिस्ट बस पलटी, दो की मौत, 14 यात्री घायल, तस्वीरें
5 of 6
सामने मोपेड सवार को देख बस चालक ने अपना नियंत्रण खो दिया और बस मोपेड सवार को रौंदते हुए हाईवे के बीच बने डिवाइडर से टकराई। इसके बाद बस सड़क किनारे स्थित पान की गुमटियों, एक सब्जी ठेला को रौंदते हुए हाईटेंशन बिजली के पोल से टकराकर नाले में पलट गई। (कुछ समय के लिए अस्पताल में हाहाकार मच गया।)
टूरिस्ट बस पलटी, दो की मौत, 14 यात्री घायल, तस्वीरें
6 of 6
स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस ने कुल 16 लोगों को जिला अस्पताल भिजवाया और नाले में पलटी मिनी बस को बाहर निकलवाया। घायलों के जिला अस्पताल पहुंचने का सिलसिला शुरू हुआ तो वहां अफरातफरी मच गई। (घायलों के परिजन अस्पताल में डॉक्टर का इंतजार करते हुए।)