फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स

बाराबंकी में बड़ा हादसा: नदी में गिरी मैजिक, दो की मौत, 11 गंभीर

Sun, 10 Apr 2016 08:49 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
1 of 9
हादसा - फोटो : amar ujala
विशुनपुर(बाराबंकी)। फतेहपुर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत कुतलूपुर गांव के पास रविवार को कल्याणी नदी में एक टाटा मैजिक जा गिरी। इसमें सवार एक सिपाही व एक मासूम बच्चे की मौत हो गई।

2 of 9
पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। इस हादसे में करीब 11 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। मृत सिपाही मोहम्मदपुर खाला थाने में तैनात था।(दुर्घटना में घायल महिला को अस्पताल ले जाते पुलिसकर्मी।)

3 of 9
बाराबंकी शहर से सवारियां लेकर जा रही एक टाटा मैजिक रविवार सुबह 11 बजे के करीब फतेहपुर कोतवाली क्षेत्र में कुतलुपुर गांव के समीप अचानक अनियंत्रित होकर कल्यानी नदी में जा गिरी।

4 of 9
इस हादसे में मैजिक में सवार मोहम्मदपुर खाला थाने में तैनात व उन्नाव जिले के असोहा थानाक्षेत्र के ग्राम मनियाबाद के रहने वाले सिपाही रामस्वरूप राजवंशी (59), शुभ निगम (3) पुत्र मंशाराम, बच्चे की मां विनीता (30) व बहन अंजलि (5) निवासी ग्राम इज्जतपुर कोतवाली फतेहपुर, शहाबुद्दीन(30) निवासी विशुनपुर, वसीम(40), फरहान(22)  व रेशमा(28) निवासी बेगमगंज जिला कानपुर, प्रभा देवी(50), चंद्रवीर सिंह(32), दीपशिखा(24) सभी निवासी नेहरूनगर जनपद ललितपुर शहर व तेजप्रताप(35) पुत्र संतराम निवासी ग्राम पवैयाबाद देवा व इस्लाम(35) पुत्र हाफिज निवासी बेगमगंज कोतवाली नगर गंभीर रूप से घायल हो गए।

5 of 9
पुलिस व स्थानीय लोगों ने सभी घायलों को सीएचसी देवा व जिला अस्पताल पहुंचाया जहां सीएचसी देवा में सिपाही रामस्वरूप राजवंशी व जिला अस्पताल में तीन वर्षीय बच्चे शुभ निगम की इलाज के दौरान मौत हो गई है। (अस्पताल में इलाज के लिए आई ‌दुर्घटना में घायल शिक्षिका।)
विज्ञापन

6 of 9
हादसे में घायल पांच लोगों का जिला अस्पताल में इलाज कराया जा रहा है।

7 of 9
वहीं, मृत सिपाही के प्रति मोहम्मदपुर एसओ रिजवान अब्बास व फतेहपुर कोतवाल मोहन वर्मा समेत पुलिस कर्मियों ने शोक संवेदना प्रकट की है। कोतवाल मोहन वर्मा ने कहा कि शवों का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।

 

8 of 9
घायलों को अस्पताल ले जाते हुए।
विज्ञापन

9 of 9
दुर्घटना के बाद नदी से मैजिक को निकालते ग्रामीण।
Next
AU ऐप में पढ़ें