फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रसूखदार दरिंदों पर नहीं हुई कार्रवाई तो महिला ने की आत्मदाह की कोशिश, तस्वीरें

Fri, 11 Mar 2016 10:48 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
1 of 6
विधानभवन के सामने महिला - फोटो : amar ujala
ठाकुरगंज क्षेत्र की एक महिला ने पुलिस पर गैंगरेप के आरोपियों से साठगांठ का आरोप लगाते हुए शुक्रवार दोपहर विधानभवन के सामने आत्मदाह का प्रयास किया। शरीर पर केरोसिन उड़ेलने के बाद माचिस तलाश रही महिला को हजरतगंज पुलिस ने पकड़ा। छानबीन में पता चला कि शुक्रवार सुबह ही महिला ने दुष्कर्म की गवाही से इन्कार पर एक युवक को चोर बताकर पकड़वाया था। दो रसूखदार भाइयों के खिलाफ विभिन्न थानों में दुष्कर्म समेत पांच मुकदमे दर्ज करा चुकी महिला के खिलाफ भी उगाही का मुकदमा है।
विज्ञापन

विधानभवन के सामने महिला

2 of 6
विधानभवन के सामने महिला - फोटो : amar ujala
इंस्पेक्टर हजरतगंज विजयमल यादव ने बताया कि विधान भवन के गेट नंबर-एक के सामने शुक्रवार दोपहर दो बजे एक महिला ने पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की और अपने शरीर पर केरोसिन उड़ेल लिया। आत्मदाह के लिए माचिस तलाश रही महिला को महिला पुलिसकर्मियों ने पकड़ा। उसने ठाकुरगंज पुलिस पर दुष्कर्म के आरोपी सआदतगंज निवासी गुड्डू मिश्रा और उसके भाई मुन्ना मिश्रा से साठगांठ का आरोप लगाया।
विज्ञापन

विधानभवन के सामने महिला

3 of 6
विधानभवन के सामने महिला - फोटो : amar ujala
महिला ने कहा कि दोनों भाइयों ने पांच मार्च को घर में घुसकर दुष्कर्म किया और जमकर पीटा। पुलिस ने टालमटोल के बाद रिपोर्ट लिखी लेकिन, गिरफ्तारी नहीं की। इंस्पेक्टर हजरतगंज ने एसओ ठाकुरगंज समर बहादुर यादव को मामले की जानकारी देकर कार्रवाई करने को कहा।

 

विधानभवन के सामने महिला

4 of 6
विधानभवन के सामने महिला - फोटो : amar ujala
गवाही से इन्कार पर पुलिस को सौंपा
एसओ ठाकुरगंज ने बताया कि आत्मदाह का प्रयास करने वाली महिला ने शुक्रवार सुबह पुलिस कंट्रोल रूम कॉल करके अपने घर में चोर घुसा होने की जानकारी दी। पुलिस टीम आननफानन में मौके पर पहुंची और उसके घर से याकूब नामक युवक को पकड़ा।
विज्ञापन

विधानभवन के सामने महिला

5 of 6
विधानभवन के सामने महिला - फोटो : amar ujala
पूछताछ में खुलासा हुआ कि महिला ने सुबह 10:01 बजे और 10:26 बजे उसे कॉल करके घर बुलाया। दुष्कर्म के मुकदमे में गवाही की बात कही। इन्कार पर उसने चोरी के इरादे से घर में घुसने का आरोप लगाकर पुलिस को फोन किया था। पुलिस ने महिला की रिपोर्ट दर्ज करके याकूब को हिरासत में लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विधानभवन के सामने महिला

6 of 6
विधानभवन के सामने महिला - फोटो : amar ujala
50 लाख की रंगदारी का मुकदमा
एसओ ने बताया कि दुष्कर्म के आरोपी गुड्डू मिश्रा ने विगत दिनों महिला के खिलाफ 50 लाख की रंगदारी मांगने का मुकदमा दर्ज कराते हुए पुलिस को मोबाइल की रिकार्डिंग सौंपी थी। महिला ने 2012 में गुड्डू व मुन्ना मिश्रा के खिलाफ सआदतगंज में दुष्कर्म का मुकदमा लिखाया था। उसमें फाइनल रिपोर्ट लगाई जा चुकी है। इसके अलावा 2011 में तालकटोरा व बाजार खाला थाने में भी दोनों भाइयों के खिलाफ मुकदमे दर्ज कराए थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें