फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेन की भीषण टक्कर से 100 मीटर दूर जाकर गिरी बोलेरो, हादसे में पांच की मौत, तस्वीरें

Fri, 24 Nov 2017 11:54 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
1 of 6
लखनऊ-वाराणसी रेलखंड पर स्थित मठा भुसुंडा गांव के समीप मानव रहित रेलवे क्रॉसिंग को पार कर रही बारातियों से भरी जीप को लखनऊ से सुल्तानपुर जा रही मेमू ने टक्कर मार दी। दुर्घटना इतनी भीषण थी कि जीप के परखचे उड़ गए और वाहन 100 मीटर दूर झाड़ी में जा गिरा। हादसे में पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

जामों थाना क्षेत्र के रानीपुर गांव से मुसाफिरखाना कोतवाली क्षेत्र के पूरे गुलजार मजरे पूरे पहलवान निवासी राजकरन यादव के यहां बृहस्पतिवार की शाम को बारात आ रही थी। रानीपुर गांव से जीप पर सवार सात लोग बारात जाने के लिए घर से निकले थे।

करीब शाम साढ़े सात बजे मुसाफिरखाना कोतवाली क्षेत्र के मठा भुसुंडा गांव के समीप जीप को मानव रहित रेलवे क्रॉसिंग पार करते वक्त लखनऊ-सुल्तानपुर मेमू ट्रेन ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि जीप रेलवे ट्रैक से उछलते हुए करीब 100 मीटर दूर झाड़ी में जा गिरी। दुर्घटना के बाद मेमू को चालक ने रोक दिया और सूचना रेलवे अधिकारियों को दी। सूचना पाते ही मुसाफिरखाना, जगदीशपुर के साथ ही गौरीगंज थाने की पुलिस घटना स्थल पर पहुंच गई।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
पुलिस ने क्षतिग्रस्त जीप में फंसे रामराज (35), रवि उर्फ अच्छे (18), रामदर्शन (45) और धर्मेंद्र कुमार (18) और एक अज्ञात युवक को मृत पाया जबकि दो लोगों उमाशंकर और बनवारी जख्मी मिले। चिकित्सकों ने दोनों को जिला अस्पताल रेफर किया है।
विज्ञापन

3 of 6
दुर्घटना - फोटो : amar ujala
हादसे में बोलेरो के परखचे उड़ गए।

4 of 6
घायलों का इलाज जारी है।
विज्ञापन

5 of 6
दुर्घटना पर पुलिस टीम तुरंत एक्‍शन में आ गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
हादसे के बाद ऐसा हो गया बोलेरो का हाल।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें