हुसैनगंज के उदयगंज में रहने वाले राज्य संपत्ति विभाग के ड्राइवर देशराज (47) ने बुधवार सुबह खुद को सरकारी अंबेसडर कार में बंद कर आग लगा ली। एसओ शिवशंकर यादव का कहना है कि देशराज की मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी।
विज्ञापन
सरकारी कार में बंद कर लगा ली आग, दर्दनाक मौत, तस्वीरें
2 of 10
वह अवसादग्रस्त रहता था। एक साल से उसका नूर मंजिल और ट्रामा सेंटर के मनोचिकित्सा विभाग में उपचार भी चल रहा था। उसने अवसाद के चलते ही आत्महत्या की है।
विज्ञापन
सरकारी कार में बंद कर लगा ली आग, दर्दनाक मौत, तस्वीरें
3 of 10
पत्नी अंजना ने बताया कि सुबह करीब चार बजे वह मार्निंग वॉक पर जाने की बात कहकर घर से निकला। अंजना ने बेटे राहुल को जगाकर उसके पीछे भेजा। बकौल राहुल, वह पिता का पीछा करते हुए घर के पास ही स्थित मुरलीनगर पहुंच गया। वहां पिता एक पार्क में गए और गायब हो गए।
सरकारी कार में बंद कर लगा ली आग, दर्दनाक मौत, तस्वीरें
4 of 10
जब तक वह उन्हें ढूंढ़ता पार्क में खड़ी सरकारी अंबेसडर कार जलने लगी। भीतर से चीखें सुनकर उसके होश उड़ गए। उसने कार के दरवाजे खोलने की कोशिश की लेकिन वह भीतर से लॉक थे। जलती हुई कार और भीतर से आती चीखें सुनकर आसपास के लोग एकत्र हो गए।
विज्ञापन
सरकारी कार में बंद कर लगा ली आग, दर्दनाक मौत, तस्वीरें
5 of 10
फायर कंट्रोलरूम को सूचना दी गई। कुछ ही मिनट में फायर बिग्रेड मौके पर पहुंची और लपटों पर काबू पाया। हालांकि, देशराज को बचाया नहीं जा सका।
विज्ञापन
सरकारी कार में बंद कर लगा ली आग, दर्दनाक मौत, तस्वीरें
6 of 10
सुसाइड की कई कोशिश कर चुका था ड्राइवर देशराज कई दिन से सुसाइड करने पर आमादा था। इसके लिए उसने कई कोशिश कीं। अंजना ने बताया कि वह अजीबो-गरीब हरकतें करता था। एक महीना पहले उसने सल्फाज की गोलियां खाने की कोशिश की थी लेकिन परिवारीजनों की सक्रियता से जान बच गई।
विज्ञापन
सरकारी कार में बंद कर लगा ली आग, दर्दनाक मौत, तस्वीरें
7 of 10
दो दिन पहले वह एक डिब्बे में पेट्रोल लेकर घर आया था। पूछने पर बताया कि गाड़ी में डालना है। इस पर अंजना ने पेट्रोल का डिब्बा छीनकर उसे बेटे की बाइक में डाल दिया।
सरकारी कार में बंद कर लगा ली आग, दर्दनाक मौत, तस्वीरें
8 of 10
शराब के कारण बिगड़ गई थी मानसिक स्थिति देशराज के भाई धर्मेंद्र ने बताया कि वह शराब का लती था। रोज शराब पीता था जिसे लेकर परिवार में तनाव होता था। उसकी मानसिक स्थिति काफी खराब हो चुकी थी।
सरकारी कार में बंद कर लगा ली आग, दर्दनाक मौत, तस्वीरें
9 of 10
घर पर 20 वर्षीय बेटे राहुल, 18 साल की बेटी शशि और 15 साल की मुस्कान के अलावा अन्य सदस्य रहते हैं। सबने देशराज को काफी समझाया। दो साल पहले उसने शराब छोड़ दी और मानसिक बीमारी का उपचार कराने लगा। उसकी हालत के चलते विभाग में भी कोई काम नहीं दिया जाता था। लंबे समय से उसे रिजर्व ड्यूटी में रखा जा रहा था।
सरकारी कार में बंद कर लगा ली आग, दर्दनाक मौत, तस्वीरें
10 of 10
वह सरकारी कार भी उल्टी-सीधी जगह खड़ी करता था। कभी कार ओसीआर बिल्डिंग या बापू भवन में मिलती तो कभी उदयगंज के किसी मुहल्ले में। (बदहवास हाल में मृतक का पिता।)