लखनऊ के इंदिरानगर में एलएलबी के एक छात्र ने शुक्रवार रात बेरहमी से अपनी मां व बहन की हत्या कर दी। वो लाशों को ठिकाने लगाने जा रहा था। तभी भाड़े पर ली गई गाड़ी के ड्राइवर ने शक होने पर पुलिस को सूचना दी और युवक गिरफ्तार कर लिया गया। (गिरफ्तार आरोपी रवि कश्यप)
विज्ञापन
2 of 5
इंदिरानगर के सेक्टर-9 निवासी एलएलबी छात्र आरोपी रवि कश्यप ने पुलिस से पूछताछ में जुर्म कबूला और कहा कि शव उसकी मां तारावती कश्यप (66) व बहन मधु उर्फ अनामिका (32) के हैं। हरदोई के संडीला निवासी अपने दोस्त दिनेश सिंह की मदद से शुक्रवार रात दोनों की हत्या की थी और शव बीकेटी-माल सीमा पर गोमती किनारे जंगल में फूंकने ले जा रहा था।
विज्ञापन
3 of 5
पुलिस के मुताबिक, लाशें ढोने का काम करने वाले डालीगंज निवासी वाहन चालक सोनू रविवार दोपहर पुलिस कंट्रोल रूम कॉल करके जानकारी दी कि इंदिरानगर के सेक्टर-9 में एक बुजुर्ग महिला व एक युवती की हत्या के बाद दो व्यक्ति उन्हें ठिकाने लगाने के लिए बीकेटी इलाके में ले जा रहे हैं।
4 of 5

ड्राइवर के अनुसार, दोनों शव दीवान में बंद कर गाड़ी पर रखकर ले जाए जा रहे थे। लड़कों ने जब पेट्रोल पंप पर बीस लीटर पेट्रोल खरीदा तो उसे शक हुआ और उसने पुलिस को सूचना दी।