फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश कम होने से बौराया युवक टंकी पर चढ़ा, हाइवोल्टेज ड्रामा

Sun, 30 Aug 2015 12:39 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
1 of 10
वन विभाग मुख्यालय कॉलोनी में शनिवार दोपहर बाद मानसिक रूप से बीमार संविदाकर्मी विमलेंदु सिंह पिंटू 50 फीट ऊंची टंकी पर चढ़ गया। इस दौरान उसने करीब साढ़े तीन घंटे तक हंगामा किया।

विज्ञापन

बारिश कम होने से बौराया युवक टंकी पर चढ़ा, हाइवोल्टेज ड्रामा

2 of 10
परिवारीजनों के मनाने और काफी मशक्कत के बाद पुलिसकर्मी उसे नीचे उतारने में कामयाब हुए। बाद में उसने बताया कि बारिश कम होने के चलते वह नहाने के लिए टंकी पर चढ़ा था।

विज्ञापन

बारिश कम होने से बौराया युवक टंकी पर चढ़ा, हाइवोल्टेज ड्रामा

3 of 10
पुलिस के मुताबिक, वन विभाग मुख्यालय कॉलोनी निवासी विमलेंदु कई सालों से पत्नी गुंजन और दो बेटियों मुस्कान व रिया के साथ रह रहा है। करीब एक बजे बारिश के बाद वह अचानक लापता हो गया। तलाश करने पर घरवालों ने पाया कि पिंटू कॉलोनी में बनी टंकी पर चढ़ गया है।

बारिश कम होने से बौराया युवक टंकी पर चढ़ा, हाइवोल्टेज ड्रामा

4 of 10
सूचना पर पहुंची हजरतगंज पुलिस ने हाइड्रोलिक लिफ्ट मंगवाई। लिफ्ट प्लेटफार्म पर पुलिस के साथ ईजी रेंज के रेंजर जसवंत सिंह व पिंटू की बेटियां चढ़ीं, लेकिन बात नहीं बनी। इस दौरान वह कूदने की धमकी भी देने लगा।

विज्ञापन

बारिश कम होने से बौराया युवक टंकी पर चढ़ा, हाइवोल्टेज ड्रामा

5 of 10
इस पर पुलिस ने टंकी के दो ओर से जाल लगवाया। इसके बाद पिंटू एकदम टंकी के किनारे पर बैठ गया। करीब साढ़े चार बजे पुलिस ने उसे बातचीत में व्यस्त देख दबोच लिया।

विज्ञापन

बारिश कम होने से बौराया युवक टंकी पर चढ़ा, हाइवोल्टेज ड्रामा

6 of 10
करीब साढ़े तीन घंटे हंगामे के बाद जब पिंटू को नीचे उतारा गया तो वह इंस्पेक्टर हजरतगंज से बोला कि बारिश कम होने से नहाने का मन किया। इसलिए चढ़ गया था।
विज्ञापन

बारिश कम होने से बौराया युवक टंकी पर चढ़ा, हाइवोल्टेज ड्रामा

7 of 10
हंगामे के दौरान वन विभाग का कोई भी आला अधिकारी झांकने तक नहीं पहुंचा। वहीं, छुट्टी पर चल रहे डीएफओ अवध एससी यादव ने बताया कि पहले भी विमलेंदु की कई शिकायतें मिल चुकी हैं।

बारिश कम होने से बौराया युवक टंकी पर चढ़ा, हाइवोल्टेज ड्रामा

8 of 10
नियमतीकरण को लेकर मसले को लेकर फिलहाल उन्हें कोई जानकारी नहीं। दूसरी ओर, पत्नी गुंजन ने बताया कि  बीते दिनों 1996 तक के संविदाकर्मियों को रेगुलर करने की बात होते ही पिंटू परेशान रहने लगे थे। (इस दौरान पुलिसकर्मियों सहित कई लोगों ने इस घटना को अपने कैमरे में कैद किया।)

बारिश कम होने से बौराया युवक टंकी पर चढ़ा, हाइवोल्टेज ड्रामा

9 of 10
मामले पर इंस्पेक्टर हजरतगंज विजयमल यादव ने कहा कि परिवारीजनों ने पूछताछ में बताया कि युवक पहले भी दो-तीन बार नदी-नाले में कूद चुका है। (टंकी पर चढ़े युवक की पत्नी व बच्चे।)
विज्ञापन

बारिश कम होने से बौराया युवक टंकी पर चढ़ा, हाइवोल्टेज ड्रामा

10 of 10
विजयमल के अनुसार, युवक मानसिक रूप से बीमार है और उसका इलाज भी चल रहा है। ऐसी स्थिति में उसके खिलाफ कोई कानूनी कार्रवाई नहीं बनती है।(गिरफ्तार कर युवक को अपने साथ ले जाती पुलिस।)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें