कार से दफ्तर जा रहे एक पत्रकार करुण मिश्र (28) की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी गई जबकि उनके साथ बैठा दूसरा युवक बाल-बाल बच गया।
विज्ञापन
यूपी में पत्रकार की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या, तस्वीरें
2 of 11
पुलिस ने घटनास्थल से नाइन एमएम पिस्टल के कारतूस काखोखा बरामद किया है। मामले की तफ्तीश एसटीएफ को सौंपी गई है। हत्या के पीछे अवैध खनन की रिपोर्टिंग का संदेह जताया जा रहा है।
विज्ञापन
यूपी में पत्रकार की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या, तस्वीरें
3 of 11
अंबेडकरनगर जिले के हंसवर थाना क्षेत्र के तरौली मुबारकपुर गांव के रहने वाले करुण मिश्र दैनिक जनसंदेश के ब्यूरो चीफ थे।
यूपी में पत्रकार की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या, तस्वीरें
4 of 11
वह पत्नी सीटू मिश्र और छह वर्षीय बेटे कृष्ण व एक माह की बेटी तृष्णा के साथ सुल्तानपुर के विवेकनगर में रहते थे।
विज्ञापन
यूपी में पत्रकार की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या, तस्वीरें
5 of 11
शनिवार सुबह करीब नौ बजे करुण अपनी बुआ के बेटे अभिषेक दीक्षित के साथ कार से अंबेडकरनगर के लिए निकले थे। कार अभिषेक चला रहा था, जबकि वह आगे की सीट पर बैठे थे।
विज्ञापन
यूपी में पत्रकार की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या, तस्वीरें
6 of 11
रास्ते में गोसाईंगंज थाना क्षेत्र के इनायतपुर के पास बाइक पर सवार तीन युवकों ने कार को ओवरटेक कर फायरिंग शुरू कर दी। गोली करुण के गले में लगी और उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
यूपी में पत्रकार की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या, तस्वीरें
7 of 11
अभिषेक उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंचे जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सूचना पर आईजी लखनऊ ए. सतीश गणेश ने मौके का मुआयना किया।
यूपी में पत्रकार की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या, तस्वीरें
8 of 11
डीआईजी दलवीर सिंह ने कहा कि हत्या के खुलासे के लिए एसटीएफ के साथ ही क्राइम ब्रांच को लगाया गया है। घटना के पीछे अवैध खनन की रिपोर्टिंग के साथ ही अन्य पहलुओं की भी जांच की जा रही है।
यूपी में पत्रकार की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या, तस्वीरें
9 of 11
एसओ गोसाईंगंज देवेश कुमार सिंह ने बताया कि अभिषेक दीक्षित की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
यूपी में पत्रकार की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या, तस्वीरें