अपने बारे में ही नहीं कभी दूसरों के बारे में भी सोचिए देखिए कितना सुकून मिलता है। कहते हैं कि अगर दूसरों की मदद करें तो वह दिल से दुआ देता है। लखनऊ में मंगलवार को झमाझम बारिश हुई तो पूरा शहर पानी से तरबतर हो गया। इसी बीच ये मोहतरमा भी शायद किसी काम से कहीं जा रहीं थीं, तभी ये एक रिक्शे पर बैठ गईं । रिक्शे वाले भाई ने इनके लिए तो रिक्शे का हुड लगा दिया, जिससे वह भीगने से बच गईं। लेकिन रिक्शे वाले को भीगता देख इस मोहतरमा ने उसके लिए अपना छाता खोल दिया, जिससे कि वह भीगने से बच सके।