फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तस्वीरें: टंकी पर चढ़ युवती ने फोन पर दी कूदने की धमकी

Fri, 12 Jun 2015 11:08 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
1 of 14
गैंगरेप की शिकार अंबेडकरनगर की युवती न्याय के लिए एसपी की चौखट तक गई। एफआईआर तो हुई, पर कार्रवाई नर्हीं। इस बीच, उसे गर्भ ठहर गया तो लखनऊ के सिविल अस्पताल में भर्ती होना पड़ा।
विज्ञापन

तस्वीरें: टंकी पर चढ़ युवती ने फोन पर दी कूदने की धमकी

2 of 14
इंसाफ के लिए दर-दर की ठोकरें खाते युवती के सब्र का बांध बृहस्पतिवार को टूट गया। वह सुबह करीब साढ़े नौ बजे अस्पताल की टंकी पर चढ़ गई और आत्महत्या की धमकी देने लगी।

विज्ञापन

तस्वीरें: टंकी पर चढ़ युवती ने फोन पर दी कूदने की धमकी

3 of 14
घटना की जानकारी होते ही पुलिस-प्रशासन में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में हजरतगंज पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने टंकी पर चढ़ने की कोशिश की तो उसने टंकी से कूद जाने की धमकी दी।

तस्वीरें: टंकी पर चढ़ युवती ने फोन पर दी कूदने की धमकी

4 of 14
फिर उसने अपनी मांगे और फोन नंबर लिखे पर्चे नीचे फेंके। तब सीएमएस आशुतोष दुबे ने उसे फोन मिलाकर समझाया।

विज्ञापन

तस्वीरें: टंकी पर चढ़ युवती ने फोन पर दी कूदने की धमकी

5 of 14
पुलिसकर्मियों से बात कराई। तब जाकर करीब एक घंटे बाद वह टंकी से नीचे उतरी। युवती ने आरोप लगाया कि अंबेडकरनगर पुलिस आरोपियों को बचाने की कोशिश कर रही है।
विज्ञापन

तस्वीरें: टंकी पर चढ़ युवती ने फोन पर दी कूदने की धमकी

6 of 14
तब यहां के आला अफसरों ने अंबेडकरनगर पुलिस को कार्रवाई का निर्देश दिया। इस बीच, युवती के परिवारीजनों को सूचना दे दी गई। (टंकी पर चढ़ी युवती से फोन पर बात करते डा. आशुतोष।)

विज्ञापन

तस्वीरें: टंकी पर चढ़ युवती ने फोन पर दी कूदने की धमकी

7 of 14
युवती के टंकी पर चढ़ जाने व आत्महत्या की धमकी देने पर आसपास भीड़ लग गई।

तस्वीरें: टंकी पर चढ़ युवती ने फोन पर दी कूदने की धमकी

8 of 14
युवती को नीचे उतारने के लिए उसे समझाने की कोशिश करते डा. आशुतोष।

तस्वीरें: टंकी पर चढ़ युवती ने फोन पर दी कूदने की धमकी

9 of 14
आखिरकार महिला पुलिस उसे नीचे उतारने में कामयाब रही।

तस्वीरें: टंकी पर चढ़ युवती ने फोन पर दी कूदने की धमकी

10 of 14
युवती को अपने साथ लेकर जाती महिला पुलिस।

तस्वीरें: टंकी पर चढ़ युवती ने फोन पर दी कूदने की धमकी

11 of 14
युवती ने बताया कि अंबेडकरनगर में गांव के ही विनोद कुमार दुबे, गोविंद कुमार और लल्लू वर्मा उर्फ रणजीत वर्मा ने पिछले साल 20 जुलाई को अगवा किया। फिर टांडा रोड पर जोलैहा गांव के पास कांशीराम कालोनी में लल्लू के घर ले जाकर बंधक बनाकर तीन महीने तक दुष्कर्म किया। (हंगामे के कारण लगी भीड़)

तस्वीरें: टंकी पर चढ़ युवती ने फोन पर दी कूदने की धमकी

12 of 14
सितंबर में तीनों एक वकील को लेकर आए और गोविंद से जबरन कोर्ट मैरिज करवा दी। इसके बाद उसे डरा-धमकाकर गोविंद के साथ उसके घर भेज दिया।

तस्वीरें: टंकी पर चढ़ युवती ने फोन पर दी कूदने की धमकी

13 of 14
डॉक्टरों व महिला पुलिस के साथ युवती।
विज्ञापन

तस्वीरें: टंकी पर चढ़ युवती ने फोन पर दी कूदने की धमकी

14 of 14
अस्पताल के अंदर युवती को समझाते पुलिस कर्मी व बाहर लगी भीड़।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें