फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किंग कोहली की दीवानगी: रेलिंग कूदकर पास आए प्रशंसक को विराट ने दिया सम्मान, इस तरह किया रिएक्ट, तस्वीरें

Tue, 02 May 2023 01:04 PM IST
ishwar ashish माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
1 of 8
- फोटो : amar ujala
भले ही होम ग्राउंड पर खेल रही लखनऊ की टीम हार गई और क्रिकेट प्रेमी मायूस दिखे, लेकिन किंग कोहली का जादू जमकर चला। दिल में चाहत भले ही लखनऊ सुपर जायंट्स की जीत की रही, दर्शकों का दिल बाग-बाग तो विराट के चौके पर भी हुआ।

लखनऊ सुपरजायंट्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच टी-20 आईपीएल मैच में नवाबों की नगरी का अपना ही अंदाज दिखा। बारिश आई पर लखनवियों का उत्साह तो मानों सातवें आसमान पर था। 
विज्ञापन

2 of 8
- फोटो : amar ujala
 लखनऊ सुपरजायंट्स के टॉस जीतने और उसके पहले बल्लेबाजी करने के निर्णय पर दर्शकों ने आरसीबी...आरसीबी...के नारे के साथ अपनी टीम की हौसलाअफजाई की तो विराट कोहली की जय का उद्धोष लगाने में भी पीछे नहीं रहे।
विज्ञापन

3 of 8
- फोटो : amar ujala
फैंस की चाहत हुई पूरी
विराट कोहली के स्ट्राइक पर आते ही दर्शक विराट...विराट चिल्लाने लगे। वी वांट फोर...वी वांट फोर के शोर से पूरा स्टेडियम गूंज उठा। विराट ने भी फैंस की चाहत पूरी करने में देर नहीं लगाई। पहली ही बॉल पर विराट के बल्ले से चौका निकला तो फैंस झूमने लगे।

4 of 8
- फोटो : amar ujala
...जब प्रशंसक पहुंच गया विराट कोहली के पास
विराट कोहली ने लखनऊ में अपना पहला आईपीएल मैच खेला। कोहली के दीवाने उनकी एक झलक पाने और करीब से देखने का भरसक प्रयास करते रहे। कोहली ने भी प्रशंसकों को निराश नहीं किया। उन्होंने भी गर्मजोशी से फैंस का अभिवादन किया। पारी के सातवें ओवर में मिडऑन में खड़ा एक प्रशंसक कोहली से मिलने के लिए रेलिंग से कूदकर ग्राउंड पर पहुंच गया। कोहली ने उसे गले लगाया और ग्राउंड से बाहर जाने का आग्रह किया।
विज्ञापन

5 of 8
विराट कोहली - फोटो : amar ujala
अपने फेवरेट क्रिकेटर को करीब से देखकर युवा प्रशंसक उत्साहित हो गया। हालांकि, इस घटना से स्टेडियम के सिक्योरिटी गार्ड के हाथ पांव फूल गए। उन्होंने आननफानन उसको स्टेडियम से बाहर किया।
विज्ञापन

6 of 8
- फोटो : amar ujala
मुकाबले के बाद विराट कोहली और गौतम गंभीर के बाद किसी बाद को लेकर अनबन हो गई। जो कि काफी चर्चा में रही।
विज्ञापन

7 of 8
- फोटो : amar ujala
मुकाबले के दौरान विराट कोहली की पत्नी अभिनेत्री अनुष्का शर्मा भी मौजूद रहीं।
विज्ञापन

8 of 8
- फोटो : amar ujala
किंग कोहली के प्रति दर्शकों ने इस तरह प्यार दिखाया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें