यूपी के बहराइच में हुए एक अजीब वाक्ये ने सबका ध्यान खींचा है। नहर में पानी पी रहे मगरमच्छ ने एक कुत्ते को अपना शिकार बनाया और उसे निगल गया। इसके बाद श्वांस नली अवरुद्घ होने से उसकी तड़प-तड़प कर मौत हो गई।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 5
घटना बहराइच के मिहींपुरवा के ककरहा रेंज क्षेत्र की है। यहां स्थित नहर सरयू पुलि के पास शनिवार रात पानी पी रहे एक कुत्ते को मगरमच्छ निगल गया। इसके बाद मगरमच्छ बेहोश हो गया।
विज्ञापन
3 of 5
ग्रामीणों की सूचना पर पहुंचे वनकर्मियों ने जांच की लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। शव को रात में ही रेंज कार्यालय ले जाया गया। तीन डॉक्टरों के पैनल ने रविवार भोर में मगरमच्छ का पोस्टमार्टम किया। डॉक्टरों के अनुसार श्वांस नली अवरुद्ध होने के चलते मगरमच्छ की मौत हुई है।
4 of 5
दरअसल कतर्नियाघाट रेंज क्षेत्र में बहने वाली नदियों के अलावा नाले व तालाबों में भी मगरमच्छ पाये जाते हैं, जिन्हें अक्सर देखा जाता है।