गोमती नदी में शुक्रवार शाम करीब 4 बजे नाबालिग प्रेमी युगल ने छलांग लगा दी। दोनों की तलाश चल ही रही थी कि भीड़ में खड़ा एक युवक भी नदी में कूद गया। देर रात तक गोताखोर तीनों को तलाशते रहे लेकिन कुछ पता नहीं चला।
विज्ञापन
2 of 6
पुल पर काले रंग के बैग में मिले कागजात से किशोर की पहचान तेलीबाग वृंदावन कॉलोनी निवासी इंटेलीजेंस इंस्पेक्टर सुधाकर राय के बेटे अभिजीत के रूप में हुई। (गोमती में कूदने वाला अभिजीत व जांच करते पुलिसकर्मी।)
विज्ञापन
3 of 6
जबकि किशोरी लखीमपुर खीरी के निवासी रिटायर्ड सैन्यकर्मी हरिशंकर की बेटी नेहा बताई जा रही है। दोनों ने केंद्रीय विद्यालय कैंट में साथ पढ़ाई की थी। वहीं युवक कौन था, वह नदी में क्यों कूदा, इसका पता नहीं चल सका।
4 of 6
- फोटो : amar ujala
एएसपी उत्तरी विजय ढुल ने बताया कि सुधाकर राय मूलरूप से गाजीपुर के रहने वाले हैं और एक-दो दिन पहले परिवार के साथ वहीं गए थे। अभिजीत बृहस्पतिवार को नेहा के लखीमपुर स्थित घर पर ही था। (उन्हें ढूंढने की खूब कोशिश हुई पर कोई नतीजा नहीं निकला।)
विज्ञापन
5 of 6
दोपहर को वह नेहा और उसकी मां के साथ रोडवेज बस से सीतापुर पहुंचा। बस अड्डे पर दोनों गायब हो गए। मां ने काफी तलाश की लेकिन कुछ पता नहीं चला। इसके बाद सीतापुर कोतवाली में मां की तरफ से नेहा को फुसलाकर भगाने की एफआईआर भी दर्ज कराई गई थी।
मां को फोन कर बोली-नदी में कूदने जा रही हूं
नेहा के परिवारीजनों ने बताया कि दोपहर करीब पौने चार बजे के आसपास उसने मोबाइल फोन पर मां से बात की। नेहा ने मां से कहा कि वह लखनऊ में है और गोमती नदी में कूदकर जान देने जा रही है। मां ने उसे समझाया लेकिन नेहा ने फोन काट दिया। इसके बाद नेहा ने छलांग लगा दी। उसके पीछे अभिजीत भी नदी में कूद पड़ा।