मकान बनवाने में नियमों की अनदेखी और लापरवाही के चलते रविवार को एक बड़ा हादसा हो गया। इंदिरानगर के तकरोही बाजार में 33केवी हाईटेंशन लाइन के नीचे बन रहे मकान में एचटी लाइन की चपेट में आकर ठेकेदार की मौत हो गई। इस दौरान लेसा की लापरवाही भी सामने आई।
विज्ञापन
करंट की चपेट में आया ठेकेदार जलता रहा, मौत
2 of 10
ठेकेदार जलता रहा, सूचना सेक्टर 14 उपकेंद्र पर दी गई लेकिन बिजली बंद नहीं की गई। घटना को देख छत पर काम कर रहे अन्य लेबर एवं मिस्त्री भाग खड़े हुए और मोहल्ले में भगदड़ मच गई।
विज्ञापन
करंट की चपेट में आया ठेकेदार जलता रहा, मौत
3 of 10
पुलिस के मुताबिक नौबस्ता कला निवासी कुलदीप तकरोही बाजार में मकान बनवा रहे हैं। इनके मकान की शटरिंग का ठेका भीठी गोरखपुर के मूल निवासी सूर्यनाथ तिवारी के बेटे मोहन तिवारी (35) ने लिया था। रविवार को दोपहर में मकान के दूसरे तल पर नापजोख करते वक्त मोहन एचटी लाइन के चपेट में आ गए।
करंट की चपेट में आया ठेकेदार जलता रहा, मौत
4 of 10
झुलसी हालत में लोग उन्हें लोहिया अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। ठेकेदार पत्नी रमा तिवारी एवं दो बच्चे खुशी और पुनीत संग तकरोही के जयनगर में रहते थे।
विज्ञापन
करंट की चपेट में आया ठेकेदार जलता रहा, मौत
5 of 10
कैसे आया हाईटेंशन लाइन की चपेट में मोहन तिवारी रविवार को दोपहर एक बजे के करीब निर्माणाधीन मकान के दूसरे तल पर पड़ रही छत की नापजोख को पहुंचा। छत पर पंखे का हुक लटकाने व वायरिंग की पाइप डालने के लिए लोहे के इंचीटेप से नाप ले रहा था। इंचीटेप मकान के ऊपर से गुजरी हाईटेंशन लाइन से छू गया।
विज्ञापन
करंट की चपेट में आया ठेकेदार जलता रहा, मौत
6 of 10
35 मिनट बाद बंद हुई बिजली, तब तक सब खत्म तकरोही बाजार में दिनदहाड़े निर्माणाधीन मकान की छत पर हाईटेंशन लाइन करंट से जल रहे ठेकेदार का सीन देखकर लोग दहल गए। प्रत्यक्षदर्शी बताते कि ठेकेदार जान बचाने के लिए छत पर छटपटा रहा था, लेकिन लेसा ने बिजली बंद किए जाने की सूचना 35 मिनट बाद दी। तब तक सब खत्म हो चुका था।
विज्ञापन
करंट की चपेट में आया ठेकेदार जलता रहा, मौत
7 of 10
परिवारीजनों ने लगाया लेसा पर आरोप, प्रदर्शन ठेकेदार के भाई कृष्ण मोहन तिवारी का कहना कि बिजली बंद होने की सूचना जल्दी मिल जाती तो शायद उसको जल्दी उपचार मुहैया कराकर बचाया जा सकता था। लोगों ने इलाकाई इंजीनियर एवं ड्यूटी पर मुस्तैद कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। पुलिस इस सिलसिले में लेसा अफसरों को रिपोर्ट भेजने का आश्वासन दिया तब लोग शांत हुए।
करंट की चपेट में आया ठेकेदार जलता रहा, मौत
8 of 10
मकान मालिक को नोटिस मुंशीपुलिया खंड के अधिशासी अभियंता पीके सिंह ने बताया कि इस हादसे के पहले ही 33 केवी एवं 11 केवी हाईटेंशन लाइन के नीचे मकान बनाने वाले मालिकों को नोटिस जारी की चुकी है।
करंट की चपेट में आया ठेकेदार जलता रहा, मौत
9 of 10
हाईटेंशन लाइन को शिफ्ट करने के लिए जो लागत आएगी, उसका मकान मालिक को पेमेंट करना पड़ेगा। इस लागत से मकान के ऊपर से गुजरी हाईटेंशन लाइन को सड़क किनारे किया जाएगा।
मामले पर मुख्य अभियंता लेसा सुधीर कुमार वर्मा का कहना है कि 33 केवी लाइन अर्थ होते ही तत्काल बंद हो जाती है। इस हाईटेंशन लाइन का प्रोटेक्शन सिस्टम शत प्रतिशत काम करता है। फिर भी तकरोही हादसे की सूचना आने के बाद बिजली बंद होने की जानकारी देने में लापरवाही की रिपोर्ट एक्सईएन से मांगी है। वहीं 20 जनवरी तक जानलेवा बिजली लाइन के नीचे मकान बनाने वालों को नोटिस जारी कर, उनकी सूची का प्रकाशन किया जाएगा। (मृतक ठेकेदार की तस्वीर।)