फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तस्वीरें: फौजी ने कार से बच्चे को कुचला, बवाल!

Mon, 16 Feb 2015 11:07 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
1 of 10
लखनऊ के अलीगंज स्थित केंद्रीय विद्यालय के सामने पोस्टल ग्राउंड पर सोमवार सुबह कार चलाना सीख रहे रिटायर्ड फौजी वाहिदउल्ला ने कक्षा चार के छात्र को कुचल दिया। मासूम की मौत का पता चलने पर पहुंचे परिवारीजनों ने रिटायर्ड फौजी को पीटने के साथ ही कार तोड़नी शुरू कर दी। मौका पाकर ड्राइविंग सिखा रहा युवक भाग निकला।
विज्ञापन

तस्वीरें: फौजी ने कार से बच्चे को कुचला, बवाल!

2 of 10
इस बीच सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को भीड़ से छुड़ाकर कार समेत थाने पहुंचाया। उधर, आक्रोशित भीड़ ने कार्रवाई और मुआवजे की मांग को लेकर शव सड़क पर रख जाम लगा दिया। अधिकारियों के आश्वासन पर करीब एक घंटे बाद स्थित संभाली जा सकी। फरार चालक की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन

तस्वीरें: फौजी ने कार से बच्चे को कुचला, बवाल!

3 of 10
दुर्घटना सुबह करीब सवा आठ बजे हुई। पलटन छावनी निवासी वाहिदउल्ला रिटायर्ड सैन्य कर्मी पोस्टल ग्राउंड में अपनी सैंट्रो कार से ड्राइविंग सीख रहे थे। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि एक व्यक्ति कार सिखा रहा था। इसी दौरान कार बेकाबू हो गई और करन कश्यप (10) को कुचल दिया। किसी तरह कार रोककर वाहिदउल्ला उतरा और खून से लथपथ मासूम को कार से ही पास के अस्पताल ले गए। डॉक्टरों के मृत घोषित करने पर शव लेकर लौटा और चुपचाप ग्राउंड में ही छोड़कर जाने लगा। (विलाप करते परिजन, इनसेट में मृत बच्चे की फोटो)

तस्वीरें: फौजी ने कार से बच्चे को कुचला, बवाल!

4 of 10
हालांकि, तब तक पास ही स्थित सबौली झुग्गी में रहने वाले करन के पिता रिक्शा चालक संतोष कुमार कश्यप परिवार के लोगों के साथ पहुंच चुके थे। मासूम का शव देख भीड़ भड़क उठी और कार सवार दोनों लोगों को पीटना शुरू कर दिया। धक्का-मुक्की के बीच वाहिदउल्ला के साथ मौजूद युवक भाग निकला। (घटना के बाद स्‍थानीय लोगों ने बवाल करना शुरू कर दिया।)

विज्ञापन

तस्वीरें: फौजी ने कार से बच्चे को कुचला, बवाल!

5 of 10
जानकारी पर पहुंची अलीगंज पुलिस ने बमुश्किल वाहिदउल्ला को भीड़ के चंगुल से छुड़ाकर सैंट्रो कार सहित थाने पहुंचाया। इस दौरान शव कब्जे में लेने की कोशिश करने पर परिवार के लोग भड़क गए। कुछ ही देर में करीब डेढ़ सौ लोगों की भीड़ जुट गई और पोस्टल ग्राउंड तिराहा पर शव रखकर सड़क जाम कर दी। तनाव की आशंका से एसीएम चतुर्थ नीता यादव के अलावा अलीगंज और महानगर सहित आसपास के थानों की फोर्स बुला ली गई।
विज्ञापन

तस्वीरें: फौजी ने कार से बच्चे को कुचला, बवाल!

6 of 10
परिवारीजनों ने बताया कि करन सेक्टर-ओ स्थित तिलक शिशु निकेतन में कक्षा चार का छात्र था। पिता सेंट एंटोनी स्कूल में रिक्शा चलाते हैं जबकि मां रेखा घरों में झाड़ू-पोछा करती हैं। छोटी बहन किरन कक्षा तीन और शिवानी कक्षा दो में पढ़ती हैं जबकि भाई अर्जुन अभी स्कूल नहीं जाता है। एसीएम चतुर्थ ने मुआवजे का आश्वासन देकर प्रदर्शन खत्म कराया। पुलिस ने मासूम के पिता की तहरीर पर रिटायर्ड फौजी के खिलाफ रिपोर्ट द्रज कर ली है। (स्‍थानीय लोगों ने बवाल किया तो आमजनों को भी मुश्किलों का सामना करना पड़ा।)
विज्ञापन

तस्वीरें: फौजी ने कार से बच्चे को कुचला, बवाल!

7 of 10
कौन था ड्राइवर, रिटायर्ड फौजी खुद नहीं जानते?
वाहिदउल्ला को ड्राइविंग सिखाने वाला कौन था? इसकी जानकारी खुद उन्हें नहीं है। पुलिस हिरासत में वाहिदउल्ला ने बताया कि युवक सर्कस ग्राउंड के पास स्थित पान की गुमटी पर मिला था। (दुर्घटना के बाद लोगों ने रास्ता ब्लॉक कर दिया।)

तस्वीरें: फौजी ने कार से बच्चे को कुचला, बवाल!

8 of 10
बातचीत के दौरान ही ड्राइविंग न आने की बात कहने पर युवक ने सिखाने का ऑफर दिया था। रविवार शाम को फिर से गुमटी पर ही मुलाकात होने पर सोमवार सुबह मिलने की बात तय हुई थी। सुबह वहीदउल्ला उक्त युवक को पलटन छावनी स्थित अपने मकान लाए जहां से सैंट्रो कार लेकर दोनों पोस्टल ग्राउंड पहुंचे।

तस्वीरें: फौजी ने कार से बच्चे को कुचला, बवाल!

9 of 10
रिटायर्ड फौजी ने युवक के नाम-पते के बारे में जानकारी से इन्कार किया है। पुलिस पान की गुमटी चलाने वाले से युवक के बारे में पता लगाने की कोशिश कर रही है। (पथराव करती एक महिला।)
विज्ञापन

तस्वीरें: फौजी ने कार से बच्चे को कुचला, बवाल!

10 of 10
वाहिदउल्ला का कहना था कि बच्चे को सामने देखकर हड़बड़ी में ब्रेक की जगह एक्सीलेटर दबा दिया था, जिससे हादसा हो गया। कार बच्चे को टक्कर मारती हुई करीब 30-40 मीटर आगे जाकर रुक गई। इसके बाद घायल बच्चे को अस्पताल ले गए, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें