फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नशे में था ड्राईवर, दो को कुचल कर मंदिर में घुसी कार, तस्वीरें

Mon, 13 Mar 2017 10:42 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
1 of 5
लखनऊ के हसनगंज थानाक्षेत्र के डालीगंज स्थित सूरजकुंड पार्क के पास बेकाबू कार ने फुटपाथ पर सो रहे दो को कुचल दिया। कई दुकानों को तोड़ती हुई मंदिर में घुस गई। मौका देख चालक व उसका साथी फरार हो गया।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
शनिवार देर रात करीब डेढ़ बजे सूरजकुंड पार्क के पास शराब के नशे में धुत्त सफारी चालक का आतंक दिखा। तेज रफ्तार में गाड़ी चला रहे चालक ने फुटपाथ पर सो रहे ओमप्रकाश और उसके बेटे को कुचल दिया।
विज्ञापन

3 of 5
गाड़ी की रफ्तार इतनी तेज थी कि वह दोनों को कुचलने के बाद सब्जी की दो दुकानों को तोड़ा और पास के मंदिर का दरवाजा तोड़ते हुए अंदर घुस गई। गाड़ी के टायर भी अलग हो गए।

4 of 5
हादसे के बाद स्थानीय लोग जुटने लगे तो चालक व उसका साथी कार छोड़कर फरार हो गया। स्थानीय लोगों ने घायलों को इलाज के लिए पास के अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
लोगों ने बताया कि गाड़ी किसी सपा नेता की है। वह नशे में था। वहीं, इंस्पेक्टर हसनगंज उदयवीर सिंह ने ऐसी किसी घटना से इन्कार किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें