फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्टेयरिंग फेल होने से 65 श्रद्घालुओं से भरी बस पलटी, बाल-बाल बचे यात्री, तस्वीरें

Wed, 23 Aug 2017 10:10 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बाराबंकी
विज्ञापन
1 of 4
अयोध्या की ओर जा रही श्रद्धालुओं से भरी बस बाराबंकी शहर क्षेत्र के असेनी मोड़ के पास अचानक स्टेयरिंग फेल होने से अनियंत्रित होकर पलट गई। बस में सवार 65 यात्री बाल-बाल बच गए। हादसे की सूचना स्थानीय लोगों ने पुलिस को दी। उधर से जा रही पीएसी बल व पुलिस ने यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल वाहन से रेलवे स्टेशन भेज दिया। सभी श्रद्धालु ट्रेन से बिहार के लिए रवाना हो गए।
विज्ञापन

2 of 4
बिहार प्रांत के मोतीहारी व बेतिया जिले के तीन बच्चे, चार महिलाओं समेत 65 श्रद्धालु बीते सात अगस्त को कई धामों की यात्रा पर बस से निकले थे। वैष्णो देवी से अयोध्या के लिए निकली बस (बीआर21जी2910) बुधवार को शहर क्षेत्र के असेनी मोड़ के पास अचानक अनियंत्रित होकर पलट गई। बस में यात्रा के एजेंट हीरालाल ने बताया कि बस में संजय प्रसाद, संगीता, अर्चना, भावना, मंगनी प्रसाद, संभू, विष्णू साहनी, शक्ति तिवारी, रामइकबाल, धर्मेंद्र ओझा, बनीराज साहनी, प्रभूनाथ, दरोगा प्रसाद समेत 65 लोग सवार थे। हादसे के बाद सभी यात्री सुरक्षित हैं।
विज्ञापन

3 of 4
हीरालाल ने बताया कि सात अगस्त को यात्रा के लिए बस रवाना हुई थी। जो सबसे पहले रामकोला मंदिर गोरखपुर, काशी बनारस के विश्वनाथ मंदिर, गोखुला मथुरा वृंदावन, चित्रकूट, अमृतसर मंदिर, वैष्णो देवी दर्शन करने के बाद अयोध्या श्रीराम जन्मभूमि, सीता रसोई व हनुमान गढ़ी जा रहे थे।
विज्ञापन

4 of 4
ऐसा फेल हुआ स्टेयरिंग
बेतिया जिले के हाटा बाजार दिपेंद्र उपाध्याय की टूरिस्ट बस चालक पिंटू चौहान ने बताया कि पीछे से एक ट्रक उसे ओवरटेक किया। ट्रक को पास देने के लिए बस को कच्ची सड़क पर उतारते ही स्टेयरिंग फेल हो गई और अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराते हुए पलट गई। बस चालक ने यह भी बताया कि बस के अनियंत्रित होते ही सभी यात्रियों को सीट कस के पकड़ने को कहते हुए ब्रेक से कंट्रोल किया गया जिससे स्पीड कम हो जाने से बस पूरी तरह से पलटने से बच गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें