फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनऊ में जबरदस्त वोटिंग, 78 फीसदी मतदान, तस्वीरें

Thu, 10 Dec 2015 08:46 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
1 of 10
त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के चौथे व अंतिम दौर में गुरुवार को मोहनलालगंज व गोसाईगंज ब्लाक में मतदाताओं का जोश पूरे परवान पर दिखा। इसके चलते ही फर्जी पोलिंग को लेकर कुछ केंद्रों पर हुए छिटपुट हंगामे के बीच दोनों ब्लाक क्षेत्र की गांव पंचायतों में औसतन 78 फीसदी मतदान हुआ।
विज्ञापन

लखनऊ में जबरदस्त वोटिंग, 78 फीसदी मतदान, तस्वीरें

2 of 10
अधिकांश केंद्रों पर सुबह मतदान शुरू होने के बाद छाए घने कोहरे के बीच घरों से निकले उत्साही वोटरों ने लंबी लाइनों में लग कर गांव की सरकार चुनने को मतदान में हिस्सेदारी की।

विज्ञापन

लखनऊ में जबरदस्त वोटिंग, 78 फीसदी मतदान, तस्वीरें

3 of 10
सुबह सात बजे से शाम पांच बजे तक चले मतदान के दौरान मोहनलालगंज में 75 फीसदी और गोसाईगंज में 81 फीसदी मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। मतदान के दौरान कई पोलिंग बूथों पर फर्जी पोलिंग व आईडी होने के बाद भी मतदान से रोके जाने को लेकर प्रत्याशी समर्थकों में नोकझोंक व हंगामा भी हुआ।

लखनऊ में जबरदस्त वोटिंग, 78 फीसदी मतदान, तस्वीरें

4 of 10
चाक चौबंद प्रशासनिक व्यवस्था के कारण घटना की जानकारी के बाद मौके पर पहुंचे अधिकारियों की त्वरित कार्रवाई से कही भी स्थिति बिगड़ने नहीं पायी। चौथे व अंतिम चरण के मतदान के दौरान भी दोनों ही ब्लाकों में आने वाली सभी ग्राम पंचायतों में मतदाताओं का उत्साह पूरे चरम पर दिखा।
विज्ञापन

लखनऊ में जबरदस्त वोटिंग, 78 फीसदी मतदान, तस्वीरें

5 of 10
इसके चलते ही ज्यादातर केंद्रों पर सुबह सात बजे मतदान शुरू होने से पहले ही मतबूथों पर वोटरों की कतार लग चुकी थी। हालाकि इस दौरान दोनों ही ब्लाक क्षेत्र छाए घने कोहरे के कारण दस मीटर तक की चीज भी साफ दिखाई नहीं पड़ रही थी।

विज्ञापन

लखनऊ में जबरदस्त वोटिंग, 78 फीसदी मतदान, तस्वीरें

6 of 10
मतदान को लेकर वोटरों के उत्साह का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि शुरुआती दो घंटे तक रही ठंड व घने कोहरे के बाद भी मोहनलालगंज में 13.5 और गोसाईगंज में 16 फीसदी उत्साही वोटर वोट डाल चुके थे। इसके बाद धूप की तपिश बढ़ने के साथ मतदान की गति  अंतिम समय तक लगातार रफ्तार पकड़े रही।
विज्ञापन

लखनऊ में जबरदस्त वोटिंग, 78 फीसदी मतदान, तस्वीरें

7 of 10
इसके चलते ही 11 बजे तक औसतन 35.32, दोपहर एक बजे तक 55.25, तीन बजे तक 68.52 और मतदान की समाप्ति पर 78 फीसदी तक मतदान रिकार्ड हुआ। इसमें मोहनलालगंज में 75 और गोसाईगंज में 81 फीसदी मतदान हुआ।

लखनऊ में जबरदस्त वोटिंग, 78 फीसदी मतदान, तस्वीरें

8 of 10
रोक के बाद भी खूब बंटी पूरी सब्जी, लड्डू
प्रशासन द्वारा मतदान केंद्र परिसर व इसके दो सौ मीटर दायरे में प्रत्याशियों द्वारा वोटरों को रिझाने के लिए किसी भी तरह की खाद्यान्न सामग्री वितरित करने पर रोक लगा रखी थी। (वोट करने के लिए लाइन में लगी महिलाएं।)

लखनऊ में जबरदस्त वोटिंग, 78 फीसदी मतदान, तस्वीरें

9 of 10
इसके बाद भी मतदान केंद्रो पर तैनात पुलिस कर्मियों की शिथिलता और सेक्टर मजिस्ट्रेटों की उदासी से दबंग छवि वाले प्रत्याशी समर्थकों ने बेखौफ हो मतदान केंद्र के अंदर वोटरो को चाय नाश्ते के साथ सब्जी पूरी लड्डू के पैकेट बांट कर भी वोट मांगे। (वोट करने के ‌लिए बुजुर्ग महिला को इस प्रकार लाया गया।)
विज्ञापन

लखनऊ में जबरदस्त वोटिंग, 78 फीसदी मतदान, तस्वीरें

10 of 10
अपने मताधिकार का प्रयोग करने के बाद युवतियां।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें