राजधानी में चुनावी सियासत परवान चढ़ने लगी है। नामांकन की आखिरी तारीख से एक दिन पहले सोमवार को दिग्गजों समेत 74 प्रत्याशियों ने पर्चे भरे तो देश के सबसे बड़े राजनीतिक परिवार के एक और सदस्य चुनावी मैदान में उतरे हैं।
विज्ञापन
2 of 5
कैंट सीट से जहां मुलायम की छोटी बहू अपर्णा यादव ने पर्चा भरा है तो वहीं पार्टी ने मुलायम के भतीजे अनुराग यादव को सरोजनीनगर सीट से प्रत्याशी बनाया है। भाजपा के छह, सपा के तीन और बसपा के आठ प्रत्याशियों ने पर्चा भरा। बाकी उम्मीदवार मंगलवार को नामांकन दाखिल करेंगे।
विज्ञापन
3 of 5
मुलायम सिंह यादव की छोटी बहू अपर्णा यादव अब तक नामांकन दाखिल करने वाले उम्मीदवारों में सबसे दौलतमंद हैं। उनके परिवार की कुल संपत्ति 16.68 करोड़ रुपये है।
4 of 5
उनकी संपत्ति 3.27 करोड़ रुपये है, जबकि उनके पति प्रतीक यादव के पास 13.41 करोड़ रुपये की संपत्ति है। इसमें उनके पति के पास 5.21 करोड़ रुपये की लग्जरी लर्बोर्गिनी कार भी है।
शारदा ने बदला पाला
जमीन पर अवैध कब्जे के आरोपी सूबे के मंत्री शारदा प्रताप शुक्ला ने सपा से टिकट कटता देख पाला बदल लिया और रालोद के टिकट पर पर्चा दाखिल किया। शारदा को पूर्व प्रदेश अध्यक्ष शिवपाल यादव ने सपा का टिकट दिया था लेकिन सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने उनका टिकट काट दिया।