बीकेटी में सीतापुर रोड पर रविवार रात नंदना गांव में पुराने फौजी ढाबा के पास बेकाबू रोडवेज बस र्ने इंट लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली में पीछे से ठोकर मार दी। इससे ट्रैक्टर-ट्रॉली गड्ढे में जाकर पलट गई।
विज्ञापन
ट्रैक्टर ट्रॉली से भिड़ी बस, एक की मौत, 56 घायल, तस्वीरें
2 of 10
हादसे में एक मजदूर की मौत हो गई। जबकि ट्रैक्टर-ट्राली चालक व एक अन्य मजदूर घायल हो गया। बस में सवार 12 यात्री गंभीर व 42 लोग मामूली रूप से जख्मी हो गए। दुर्घटना के बाद बस चालक व कंडक्टर मौके से भाग निकले।
विज्ञापन
ट्रैक्टर ट्रॉली से भिड़ी बस, एक की मौत, 56 घायल, तस्वीरें
3 of 10
पुलिस के मुताबिक, सीतापुर रोड पर रात साढ़े बारह बजे सीतापुर से लखनऊ आ रही बस्ती डिपो की रोडवेज बस ने ट्रैक्टर-ट्रॉली में पीछे से ठोकर मार दी। इससे ट्रैक्टर-ट्रॉली सड़क किनारे गड्ढे में जा गिरी।
ट्रैक्टर ट्रॉली से भिड़ी बस, एक की मौत, 56 घायल, तस्वीरें
4 of 10
हादसे में ट्रैक्टर-ट्रॉली चालक राकेश कुमार, मजदूर रामखेलवान व बलराम निवासी सीतापुर संदना नीचे दब गए। पुलिस व ग्रामीणों ने तीनों को बाहर निकाला। बलराम उर्फ बलि की मौके पर ही मौत हो गई। बस में सवार लालचंद्र, उसकी पत्नी बेलावती, पुत्री सोनी, रेनू सहित 12 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
ट्रैक्टर ट्रॉली से भिड़ी बस, एक की मौत, 56 घायल, तस्वीरें
5 of 10
जबकि हरिलाल उसकी पत्नी शीला, भांजा विनोद व मायानाथ, मुकेश कुमार, भुल्लर, मुनार, राजपति, सुज्जावती, कल्लू,कमरुद्दीन, रिंकू, बरातीलाल, सुभान अली अभिनाश, गोपाल, मोनू, सुशील कुमार, बेदप्रकाश, पार्वती, सुरेश, उमराव, सलमान, मोहित, जगरानी, पिंकू, राजाराम, मनीष, गोलू, सोनू, गीतादेवी, बबली, सुमित कुमार, फूलकली, जसमीत, गप्पू, राजेश कुमार, महेश बलराम, सुषमा सहित 42 लोग मामूली रूप से जख्मी हो गए।
विज्ञापन
ट्रैक्टर ट्रॉली से भिड़ी बस, एक की मौत, 56 घायल, तस्वीरें
6 of 10
घायलों को निजी व सरकारी अस्पतालों में भर्ती कराया गया, जहां चार लोगों की हालत नाजुक बनी हुई है। जबकि अन्य लोगों को प्राथमिक उपचार के बाद दूसरी बसों से गंतव्य तक पहुंचाया गया।
विज्ञापन
ट्रैक्टर ट्रॉली से भिड़ी बस, एक की मौत, 56 घायल, तस्वीरें
7 of 10
हादसे के बाद सीतापुर रोड की एक पटरी पर ढाई घंटे तक जाम लगा रहा। एसओ विजय शंकर यादव ने बताया कि ट्रैक्टर चालक राकेश कुमार ने बस चालक पर रिपोर्ट दर्ज कराई है। बस दिल्ली से गोरखपुर जा रही थी। कोहरे के चलते हादसा हुआ है। बस में 65 यात्री सवार थे।
ट्रैक्टर ट्रॉली से भिड़ी बस, एक की मौत, 56 घायल, तस्वीरें
8 of 10
दुकानदार व राहगीर बने मददगार नंदना गांव के लोग व आसपास के दुकानदारों व राहगीरों ने घायलों को निजी वाहनों से अस्पताल पहुंचाया, ग्रामीणों ने हादसे की सूचना पुलिस को दी। पुलिस की दो जीपों से भी घायलों को अस्पताल भेजा गया।
ट्रैक्टर ट्रॉली से भिड़ी बस, एक की मौत, 56 घायल, तस्वीरें
9 of 10
पुलिस की अवैध वसूली से हुआ हादसा प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, हादसा के वक्त बाइक सवार दो पुलिस कर्र्मी इंटा लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली को रोक कर वसूली कर रहे थे। इसी दौरान बस ने पीछे से ट्रैक्टर-ट्रॉली को टक्कर मार दी। इसके बाद दोनों पुलिस कर्मी मड़ियांव की ओर बाइक से भाग निकले।
ट्रैक्टर ट्रॉली से भिड़ी बस, एक की मौत, 56 घायल, तस्वीरें
10 of 10
ग्रामीणों ने बताया कि मड़ियांव, जानकीपुरम थाने के पुलिसकर्मी रोज बीकेटी तक रात में आने-जाने वाले वाहनों का पीछा कर अवैध वसूली करते हैं। जबकि एसओ विजय शंकर यादव ने इसे गलत बताया।