कानपुर में एक मासूम बच्ची की रेप फिर हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। बच्ची तीन दिन से घर से लापता थी। कानपुर के रेल बाजार में रहने वाले विशाल की 5 साल की मासूम बच्ची पिछले तीन दिन से लापता थी। शुक्रवार सुबह बच्ची की लाश नग्न अवस्था में रेलवे लाइन के किनारे एक खंडहर में मिली। मासूम का चेहरा ईट से कुचला हुआ था। परिजनों ने बच्ची के साथ रेप के बाद हत्या का आरोप लगाया। पुलिस भी प्रथमृष्टया इसे रेप के बाद हत्या का मामला मान रही है। जांच के लिए फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची।